विश्व स्वास्थ्य संगठन

है बात तब की जब,

था हाहाकार चारों ओर।

फैले हुए थे प्लेग, हैजा,

यह स्थिति थी बड़ी घनघोर।।


मलेरिया, तपेदिक से बढ़ रही थी मृत्यु दर,

मचा था चारों ओर हाहाकार।

किए था जीना दुश्वार बुबोनिक प्लेग,

जिसे कहते थे पीला बुखार।।


तब घने अंधेरे में,

एक सूर्य निकल आया।

वैश्विक प्रकृति के कारण,

वह डब्ल्यू० एच० ओ० कहलाया।।


डब्ल्यू० एच० ओ० का पूरा नाम,

विश्व स्वास्थ्य संगठन।

बीमारियों का उन्मूलन,

जिसका था बस एक मिशन।।


सात अप्रैल 1948 को,

प्रथम विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया।

जिसने पहली प्राथमिकता,

मलेरिया, तपेदिक नियन्त्रण बनाया।।


जेनेवा में है इसका मुख्यालय,

हरारे, कोपनहेगन और नई दिल्ली।

कायरो, मनीला, वाशिंगटन,

में हैं क्षेत्रीय कार्यालय।।


पोलियो, टी० वी०, खसरा, मलेरिया,

आदि का उन्मूलन किया।

इक्कीसवीं सदी के आते ही,

पर्यावरण स्वास्थ्य पर जोर दिया।।


आधिकारिक दिवस मनाकर,

विभिन्न स्वास्थ्य अभियान चलाएँ।

नित नई दवा, वैक्सीन खोजें,

नित नए अनुसन्धान कराएँ।।


रचयिता

ज्योति विश्वकर्मा,

सहायक अध्यापिका,

पूर्व माध्यमिक विद्यालय जारी भाग 1,

विकास क्षेत्र-बड़ोखर खुर्द,

जनपद-बाँदा।



Comments

Total Pageviews