विटामिन्स-'पोषण की खान'

चलो विटामिन को हम जानें।
कमी से इसकी रोग पहचानें।।
भोजन में नित करें प्रयोग।
पोषण में करते सहयोग।
कमी  विटामिन A की होवे।
नेत्र  रतौंधी से वो खोवे।।
विटामिन B ऐसा है भाई।
इसकी कमी बड़ी दुखदाई।।
त्वचा फ़टे तन दर्द सतावे।
बेरी बेरी रोग कहावे।।
दर्द व सूजन मुख में जानो।
रोग स्कर्वी इसको जानो।।
कमी विटामिन c की जान।
फल रसीले इसकी खान।।
टेढ़ी हड्डी और कमजोर।
सूखा रोग हुआ भरपूर।।
विटामिन D की कमी सतावे।
धूप का सेवन सुबह करावे।।
विटामिन E व लौह न पावे।
रक्तअल्पता, उसे सतावे।।
अंत मे एक तत्व को जानो।
आयोडीन को भी पहचानो।।
इससे युक्त नमक जो खाओ।
गले से घेंघा दूर भगाओ ।।

रचयिता
पुष्पा पटेल,
प्रधानध्यापक, 
प्राथमिक विद्यालय संग्रामपुर,
विकास क्षेत्र-चित्रकूट,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews