हम नन्हें-मुन्ने इस देश की शान हैं

हम नन्हें-मुन्ने इस देश की शान हैं।       
मम्मी पापा हमें पढ़ाओ हम तुम्हारा मान हैं।।                     
पढ़ लिखकर आगे बढ़ेंगे और बनेंगे देश का अभिमान हम।। 
हम नन्हें-मुन्ने इस देश की शान हैं।
मम्मी पापा हमें पढ़ाओ हम तुम्हारा मान हैं।।।               
हर बच्चा हो शिक्षित मास्टर जी का है ये सपना।
इस सपने को पूरा करना तो है अब धर्म अपना।             
हम नन्हें-मुन्ने इस देश की शान हैं।       
मम्मी पापा हमें पढ़ाओ हम तुम्हारा मान हैं।।   
कामकाज में करे सहयोग फिर भी ना छूटे अपना सपना ।
हम नन्हें-मुन्ने इस देश की शान हैं।                 
आँधी आए, तूफाँ आए या फिर तपती धूप हो ।।
बढ़ते कदम रुकने न पाए, ये हमारा संकल्प हो।।
हम नन्हे मुन्हे इस देशकी शान हैं।
मम्मी पापा हमें पढ़ाओ हम तुम्हारा मान हैं।।।               
नन्ही उम्र में हम पर न इतना बोझ डालो,
देकर हमें पढ़ाई का तोहफा,इतना तो उपकार करो।।।         
हम नन्हें मुन्हे इस देश की शान हैं।       
मम्मी पापा हमें पढ़ाओ हम तुम्हारा मान हैं।।         

रचयिता                                  
चंचला पाण्डेय,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मसीरपुर, 
विकास खण्ड-बिलरियागंज, 
जनपद-आज़मगढ़।

Comments

Total Pageviews