भारत के मिसाइल मैन

पुण्य तिथि पर विशेष
27 जुलाई 2015

हे APJ अब्दुल कलाम।
हे युगधर्मी हे सत्य प्राण।।

पृथ्वी, अग्नि ,आकाश।
ब्रह्मोस डिजाइन खास।।

हे महामानव जगती के प्राण।
हे युगधर्मी हे सत्य प्राण।

ऋषि तुल्य आपका था जीवन।
राष्ट्र हित के हेतु समर्पण।

हे देश रत्न शोभा ललाम।
हे युगधर्मी हे सत्य प्राण।।

श्रद्धा के सुमन समर्पित।
भावों की माला अर्पित।

शत शत प्रणाम, शत शत प्रणाम।
हे APJ अब्दुल कलाम।।

रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews