अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस

बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु है
भारत की पहचान।

ये प्रतीक है प्रबल शक्ति का
अदभुत क्षमतावान।

बलशाली बाघों की सँख्या
रह गयी छः हजार।

इनका जीवन खतरे में है
पहुँचे विलुप्ति के कगार।।

3891 शेष भारत मे,
संख्या सबसे ज्यादा।

इन्हें बचाने का सब मिलकर
कर लो नेक इरादा।

रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews