विश्व वन्द्य नेल्सन मंडेला

अठरा जुलाई उन्नीस सौ अठरा,
जन्म दिवस है जिनका आज।
रोहिल्ला नेल्सन मंडेला,
दक्षिण अफ्रीका के सरताज।।

रंग भेद की लड़ी लड़ाई,
जग सारा सम्मान करे।
वर्ष सत्ताईस जेल में काटे,
रॉबेन द्वीप यश गान करे।

म्वेजो केप प्रान्त,अफ्रीका
की माटी ने जन-नायक उपजाया।
एवलिन नटोको प्रथम संगनी
आपका साथ निभाया।

नोबल प्राइज से सम्मानित
भारत रत्न विशेष।
5 दिसम्बर 2013,
स्मृति दिवस है शेष।।

प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति
साउथ ऑफ अफ्रीका।
नव निर्माता अफ्रीका के
नही दूसरा दीखा।।

शत शत बार बधाई
सौवे जन्म दिवस की।
भारत रत्न नोबेल मंडेला
जन्म दिवस की।।

रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews