६९७~ अनमोल रत्न कुमार जितेंद्र मेरामचंद हुंडिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोकलसर ब्लॉक- सिवाना, जनपद- बालोतरा, राज्य- राजस्थान
🏅#अनमोल_रत्न - 2025 हेतु 🏅
"अच्छाई के बीज बोने से ही तो अच्छाई की फसल मिलती है"👉1- शिक्षक- कुमार जितेंद्र 'जीत', वरिष्ठ अध्यापक - गणित
👉2- विद्यालय- मेरामचंद हुंडिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोकलसर ब्लॉक- सिवाना, जनपद- बालोतरा, राज्य- राजस्थान
👉3- विद्यालय में नियुक्ति तिथि- 21 मई, 2018 से अब तक
👉4- विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं भौतिक संसाधन- छप्पन की पहाडि़यों की तलहटी में स्थित विद्यालय में भामाशाहों के सहयोग से बेह्तरीन व्यवस्था।
👉5- विद्यालय में कुल शिक्षक/स्टॉफ- 15
👉6- विद्यालय में नामांकन- 200+
👉7- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत- 90%+
👉8- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- 50+
https://www.facebook.com/share/p/1GLsWjTJKY/
👉09- शिक्षक की व्यक्तिगत अनुकरणीय उपलब्धियाँ- (शोध, नवाचार, सम्मान आदि) -
⏭️ साझा संकलन - 15 से अधिक (1 स्वयं - जीत के अल्फाज काव्य संग्रह, 2 अन्य पुस्तकों का प्रकाशन शीघ्र)
⏭️ गणित में काव्य रचनाओं से नवाचार- दो से बीस तक पहाड़े सहित अन्य जानकारी काव्य रचनाओं से प्रस्तुत।
⏭️ जन्मोत्सव पर देहदान का संकल्प- 34 वें जन्म दिवस को यादगार बनाने के लिए मेडिकल कॉलेज बाड़मेर में मरणोपरांत "देहदान" करने का संकल्प लिया गया है।
⏭️ बालिका विद्यालय में CCTV कैमरे भेंट - स्वयं के जन्म दिवस पर 5 मई-2024 को बालिका विद्यालय परिसर में CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
⏭️ पुत्र के जन्म दिवस पर नव प्रवेश बालिकाओं को वितरित किए स्कूल बेग- हाल ही में 31 अगस्त, 2024 को अपने पुत्र गुरुत्वाकर्षण के जन्म दिवस पर नव प्रवेश बालिकाओं को वितरित किए स्कूल बेग।
⏭️ कोरोनाकाल में डिजिटल शिक्षा से शिक्षण कार्य कोरोनाकाल में अपनी ड्यूटी से अतिरिक्त समय निकालकर विद्यालय स्तर के विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु तैयारी कर युवाओं के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यू ट्यूब पर अपने चैनल "जीत के अल्फाज" पर शिक्षण कार्य करवाया गया है तथा वर्तमान में प्रतिदिन समसामयिक विषयों पर प्रश्नों को अपलोड कर प्रोत्साहित कर रहे हैं।
⏭️ "नजरी नक्शे" की अनोखी पहल- विद्यालय से विद्यार्थियों के घर तक कोरोनाकाल में "आओ घर सीखे कार्यक्रम" के अन्तर्गत विद्यार्थियों के घर तक आसानी से पहुचने के लिए "नजरी नक्शे" का निर्माण कर विद्यालय को सुपुर्द किया गया। जिससे विद्यार्थियों के घर तक पहुचने में कोई दुविधा नहीं हो।
⏭️ गणित प्रयोगशाला का निर्माण अनोखा निर्माण- मेरामचंद हुंडिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोकलसर में बालिकाओं के अमूल्य सहयोग से घरेलू एवं विद्यालय में उपस्थित अनुपयोगी वस्तुओ से बालिकाओं को मार्गदर्शन देकर गणित के प्रति डर दूर करने के उदेश्य से विद्यालय में "गणित प्रयोगशाला" का निर्माण किया। जिसमें विभिन्न गणितीय आकृतियों, मॉडल, चार्ट का प्रयोग किया गया।
⏭️ जीत के अल्फाज मोटिवेशन सेंटर द्बारा युवाओं का हौसलाअफजाई सिवाना उपखण्ड में धरातल पर प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें संरक्षक कुमार जितेन्द्र "जीत" द्बारा हौसलाअफजाई किया जा रहा है तथा अब तक सैकड़ों विद्यार्थियों एवं युवाओं को पुरस्कृत किया गया है तथा समय-समय पर मोटिवेशन सेंटर में युवाओं के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन कर उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया गया है तथा आवश्यकतानुसार मोटिवेशन सेंटर की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक योगदान भी दिया जा रहा है।
⏭️ निःशुल्क पुस्तकों से प्रोत्साहन - प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को जीत के अल्फाज मोटिवेशन सेंटर की ओर से निःशुल्क पुस्तकें भेंट कर प्रोत्साहित किया जा रहा है।
⏭️ प्रति वर्ष ग्रीष्म ऋतु में पंछियों के लिए परिंडा अभियान- प्रकृत्ति की रौनक पंछियों के लिए ग्रीष्मकालीन में प्रति वर्ष सोशल मीडिया एवं धरातल पर परिन्डे अभियान चला कर सार्वजनिक स्थलों पर अब तक सड़कों परिन्डे लगाए गए।
⏭️ पर्यावरण संरक्षण में अमूल्य योगदान- पर्यावरण के प्रति अपने जुनून को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अब तक स्वयं के खर्च से 100 से अधिक पौधरोपण करके नियमित देख-भाल कर उनका संरक्षण किया जा रहा है।
⏭️ दैनिक करंट अफेयर्स से युवाओं को मार्गदर्शन - वर्तमान में सरकारी नौकरियों हेतु युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। जहां सैकड़ों पदों के लिए लाखों युवा अपना भाग्य आजमाते है। इस कठिन भीड़ से निकलना प्रत्येक युवा के लिए लोहे के चने चबाने जैसा कार्य हैं। क्योंकि प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु स्थायी जानकारी तो सभी युवा ऑफलाइन एवं ऑनलाइन के माध्यम से पाठ्यक्रम को पूरा कर लेते हैं। लेकिन समसामयिक विषयों पर युवा ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिससे लाखों की भीड़ में चयन हो पाना मुश्किल हैं। इसी भीड़ से निकलने के लिए युवाओं को समसामयिक विषयों पर प्रतिदिन विश्लेषण सहित जानकारी देने के लिए निःशुल्क अनूठी पहल करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "जीत के अल्फाज" यू ट्यूब चैनल पर समसामयिक की जानकारी दी जा रही है। अब तक समसामयिक विषयों की जानकारी सहित सैकड़ों प्रश्न अपडेट हो चुके हैं। जो वर्तमान की अनेकों प्रतियोगी परीक्षाओं में समसामयिक के प्रश्न पेपर में देखने को मिल रहे हैं। इस अनोखी पहल से तैयारी करने वाले युवाओं समसामयिक संबधित कठिनाइयों से निःशुल्क फ़ायदा मिल रहा है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा जीत के अल्फाज यू ट्यूब चैनल पर समसामयिक की जानकारी निःशुल्क प्राप्त कर रहे हैं।
⏭️ विभिन्न क्षेत्रों में अब तक सम्मान -
❇️ प्रशस्ति पत्र - 2018 (उपखण्ड प्रशासन सिवाना)
❇️ बाड़मेर रत्न अवार्ड - 2019 (मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद्)
❇️उम्मीद रत्न अवार्ड -2020 (उम्मीद फांउडेशन - जयपुर)
❇️उम्मीद रत्न अवार्ड -2021 (उम्मीद फांउडेशन - जयपुर)
❇️वर्ल्ड ग्रेट डीड्स अवॉर्ड - 2022 (World greatest record)
❇️डॉ. भीमराव अंबेडकर गौरव सम्मान - 2022 (भारतीय दलित साहित्य अकादमी राजस्थान प्रदेश)
❇️ साहित्य भूषण सम्मान - 2023 (हिन्दी अकादमी, मुंबई)
❇️ भारत गौरव सम्मान - 2024 ( उम्मीद फांउडेशन - जयपुर)
❇️ लेखन - नवाचार - पर्यावरण सम्मान - 2025 ( उपखण्ड स्तर - सिवाना - बालोतरा)
👉10- आपकी नजर में मिशन शिक्षण संवाद की शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण में उपयोगिता- मिशन शिक्षण संवाद धरातल पर महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। विद्यार्थियों को नवाचारों के साथ साथ रौचक जानकारी नियमित प्रदान कर रहा है l
👉11- अनमोल रत्न के रूप में शिक्षक समाज को आपका संदेश- धरातल पर शिक्षा को नवाचारों के साथ बढावा देकर मजबूती प्रदान करना।
👉12- साभार- विद्यालय के प्रधानाचार्य का नाम - सुरेश कुमार सोलंकी
👉13- संकलन कर्ता- कुमार जितेन्द्र टीम मिशन शिक्षण संवाद बालोतरा, राजस्थान
सम्पर्क- 9784853785
निवेदक- टीम मिशन शिक्षण संवाद
वाट्सअप- 9458278429




























Comments
Post a Comment