६९९~ अनमोल रत्न जीवन सिंह बिष्ट राजकीय प्रा०वि० बहादुरगंज, ब्लॉक- बाजपुर, जनपद- ऊधम सिंह नगर, राज्य- उत्तराखंड
🏅#अनमोल_रत्न शिक्षक सम्मान-2025 हेतु🏅
"अच्छाई के बीज बोने से ही तो अच्छाई की फसल मिलती है"
👉1- शिक्षक- #जीवन_सिंह_बिष्ट (प्रधानाध्यापक)
👉2- विद्यालय- राजकीय प्रा०वि० बहादुरगंज, ब्लॉक- बाजपुर, जनपद- ऊधम सिंह नगर, राज्य- उत्तराखंड
👉3- विद्यालय में नियुक्ति तिथि- 19 नवंबर 2012
👉4- विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं भौतिक संसाधन- आकर्षक
कक्षा-कक्ष - 03 कक्ष, 01 अतिरिक्त कक्ष, 01 ऑफिस, खेल का मैदान- उपलब्ध, किचन गार्डन- उपलब्ध आदि।
https://www.facebook.com/share/p/1RJjrJ77ub/
✍️विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों के संपर्क, सहायता से...
1. विद्यालय की चाहर दीवारी, गेट, विद्यालय प्रांगण का भरान एवं प्रांगण पक्कीकरण कराया गया।
2. प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों जैसे प्रार्थना सभा, योगा एवं अन्य संस्कृतिक कार्यक्रमों के निष्पादन हेतु खुले ऊंचे मंच का निर्माण करवाया गया।
3. विद्यालय के सामने की कच्ची रोड के डामरीकरण हेतु सार्वजनिक निर्माण विभाग को प्रस्ताव देकर, रोड के कार्य को सुनिश्चित कारवाया गया।
4. विद्यालय में बाल सुलभ व्यायामशाला का निर्माण जिला पंचायत की संस्तुति से सुनिश्चित कराया गया।
5. विद्यालय प्रांगण में स्वच्छ जल की उपलब्धता एवं पानी की कमी को दूर करने हेतु सबमर्सिबल, पेयजल टंकियांँ एवं पानी के एकत्रीकरण हेतु टैंक की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
6. सभी शौचालयों को स्वच्छ एवम् सुविधा युक्त बनाया गया।
7. विद्यालय में हरियाली पर विशेष ध्यान देते हुए विभिन्न फलों, फूलों एवम् छायादार वृक्षों का रोपण एवम् रखरखाव का कार्य सुनिश्चित किया गया।
8. विद्यालय की दीवारों पर बाल सुलभ एवम् ज्ञानवर्धक पेंटिंग्स, लेख आदि को बच्चों में रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से उनकी सहायता से बनवाने का प्रयास किया गया।
8. विद्यालय में पुस्तकालय, लर्निंग कॉर्निंग, एवम् टी०एल०एम० कॉर्नर का निर्माण किया गया।
9. विद्यालय में कम्प्यूटर, एंड्रॉयड टीवी, टैबलेट आदि के प्रयोग से शिक्षण कार्य को तकनीकी की सहायता से रोचक बनाने का प्रयास किया गया।
10. वर्षा जल के संरक्षण एवं भूमिगत जलस्तर को बनाए रखने हेतु जल सोखते का बनवाना सुनिश्चित किया गया।
11. समर कैंप, बाल शोध मेला, गणित मेले आदि कार्यक्रमों का आयोजन एवं इनमें प्रतिभाग सुनिश्चित किया गया।
👉5- विद्यालय में कुल शिक्षक/स्टॉफ- 01 (एकल अध्यापक विद्यालय)
👉6- विद्यालय में नामांकन-
सत्र 2022-23 = 69
सत्र 2023-24 = 51
सत्र 2024-25 = 47
👉7- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत-
सत्र 2022-23 = 94%
सत्र 2023-24 = 93%
सत्र 2024-25 = 95%
👉8- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- लगभग 20-30 % विद्यार्थी।
👉9- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की संख्या, वर्ष एवं विवरण-
प्रतियोगिता का नाम- खेलकूद/सांस्कृतिक
1. सत्र 2021-22 में छात्रा कु० तनु ने प्रतिभा दिवस के अंतर्गत आयोजित पोस्टरमेकिंग (थीम- कोविड सुरक्षा) में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
2. सत्र 2021-22 में "सड़क सुरक्षा" के निमित्त आयोजित ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्रा कु० तनु एवम् छात्र नवनीत के द्वारा बनाए गए पोस्टर्स को जिले से राज्य स्तर हेतु प्रेषित किए गया।
3. सत्र 2022-23 में आयोजित मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र वीर सिंह ने अपना स्थान सुनिश्चित किया।
4. सत्र 2022-23 में विद्यालयी मिनी क्रीड़ा एवम् सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित मानचित्र प्रतियोगिता में छात्र अंशु कुमार ने ब्लॉक एवम् जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया।
5. सत्र 2023-24 में मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में छात्र अंशु कुमार ने जिले स्तर पर प्रतिभाग किया।
6. सत्र 2023-24 में जिला स्तरीय प्रतिभा दिवस कार्यक्रम में छात्रा कु०माही ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान व छात्र अंशु कुमार ने आशु भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
7. सत्र 2023-24 में आयोजित विद्यालयी खेल कूद एवम् सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विद्यालय के चार बच्चों ने ब्लॉक में अपनी अपनी स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले स्तर पर प्रतिभाग किया। जिसमें से छात्रा कु० रश्मि के द्वारा अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्यस्तर पर प्रतिभाग किया गया।
8. सत्र 2024-25 में इंग्लिश स्पेल जीनियस प्रतियोगिता में अंकित ने ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले में प्रतिभाग किया।
9. सत्र 2024- 25 में मोहित ने निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में संकुल स्तर पर चयनित होकर ब्लॉक स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
10. सत्र 2024-25 में सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में कु. माही ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान, नींबू दौड़ में रश्मि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
11. सत्र 2024-25 में विद्यालय खेल कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अंकित ने मानचित्र प्रतियोगिता, दिव्यांशु ने हिंदी सुलेख प्रतियोगिता, रश्मि ने हिंदी एवं इंग्लिश सुलेख प्रतियोगिता में ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया।
12. सत्र 2024-25 में विद्यालय खेल कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता कु. रश्मि ने इंग्लिश सुलेख प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
👉10- शिक्षक की व्यक्तिगत अनुकरणीय उपलब्धियाँ-
1. बच्चों के भीतर सुलेख की भावना को विकसित करने हेतु विशेष अभियान चलाया, जिसके निमित्त सत्र 2024-25 में हिंदी एवं अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों द्वारा राज्य स्तर पर प्रतिभाग कर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।
2. गणित विषय के अंतर्गत संबोध :- स्थानीय मान की समझ पर अपने शोध पत्र को सत्र 2024-25 में राज्य स्तर पर प्रस्तुत किया।
3. जून 2024 में मिशन शिक्षण संवाद की राज्य स्तरीय कार्यशाला में विद्यालय में नवाचार हेतु उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
4. सत्र 2024-25 में TLM एवं IEC सामग्री निर्माण कार्यशाला में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर हेतु अपनी दावेदारी सुनिश्चित करी।
👉12- आपकी नजर में मिशन शिक्षण संवाद की शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण में उपयोगिता-
किसी भी कार्य की उपादेयता उसकी निरंतरता में ही निहित होती है, मिशन शिक्षण संवाद इसी बात को सार्थक सिद्ध करता है। मिशन शिक्षण संवाद द्वारा विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों में किए गए नवाचारों की निरंतरता प्रत्येक बच्चे की सार्वभौमिक प्रगति हेतु मील का पत्थर साबित हो रहा है।
👉13- अनमोल रत्न के रूप में शिक्षक समाज को आपका संदेश-
सभी के साथ समानता का व्यवहार कर, सामने वाले की भावना, परिस्थिति आदि को उसके स्तर से समझकर एवं जानकर उसकी समस्या का समाधान करने का प्रयास करना चाहिए। शिक्षा के प्रत्येक आयाम हेतु स्तरानुसार नवाचार की ओर प्रेरित करते रहना चाहिए एवं स्वयं भी विभिन्न शैक्षिक आयामों हेतु अपनी समझ को बच्चों की कठिनाई स्तरानुसार विकसित करते रहना चाहिए।
👉14-विद्यालय के प्रधानाध्यापक का नाम- जीवन सिंह बिष्ट (प्र०अ०) राजकीय प्राथमिक विद्यालय बहादुरगंज, ऊधम सिंह नगर
👉14- साभार-
संतोष कुमार जोशी (मण्डल संयोजक) कुमाऊँ मण्डल
👉15- संकलन कर्ता- विनोद सिंह (जिला संयोजक)
जनपद- उधम सिंह नगर
राज्य- उत्तराखंड
सहयोग-माधव सिंह नेगी
टीम मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड
धन्यवाद- टीम मिशन शिक्षण संवाद
वाट्सअप-9458278429






























Comments
Post a Comment