38- मेरा विद्यालय राजकीय प्राथमिक विद्यालय ऊँचाकोट बेतालघाट, नैनीताल, उत्तराखण्ड,

 🌹#मेरा_विद्यालय #मेरा_गौरव🌹

👉1-विद्यालय- रा०प्रा०विद्यालय ऊँचाकोट विकासखण्ड- बेतालघाट, जिला- नैनीताल।



वर्तमान छात्र संख्या- 30
👉2-स्थापना वर्ष- 1888
👉3- विद्यालय के छात्रों की उपलब्धि:-
(a)शिक्षा के क्षेत्र में- वर्ष 2023 व 2024 में क्रमश: 01 - 01 बच्चे का चयन रा०गां० नवोदय विद्यालय स्यात कोटाबाग के लिए चयन।
(b) वर्ष-2013 से प्रत्येक वर्ष विद्यालय के छात्र-छात्राओं का रा०गां० अभिनव आवासीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) बेतालघाट में चयन।
https://www.facebook.com/share/p/1EBgRaqK66/
👉4- खेलकूद के क्षेत्र में:-
(a)  विद्यालयी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न खेल विधाओं में विद्यालय के बच्चों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक ,जिला व प्रदेश स्तर तक प्रतिभागिता।







(b) माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी चयन प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ष 3 से 4 बच्चों का चयन प्रतिवर्ष होकर बच्चे मासिक छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे हैं।
👉5- सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यालय के बच्चों द्वारा संकुल स्तर से लेकर जिला स्तर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अलग-अलग विधाओं में प्रतिभागिता।
दीवार पत्रिका निर्माण, बॉक्स फाइल, बाल शोध मेले का आयोजन, प्रतिभा दिवस पर प्रतिभाओं को निखारना, आदि।









विद्यालय की सीमित जगह में सुंदर फुलवाड़ी का निर्माण व देखरेख, वृक्षारोपण कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता, स्वच्छता अभियान में बच्चों की सक्रिय भागीदारी, आस-पास के रास्तों की सफाई का कार्य। फायर सीजन में बच्चों द्वारा जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत बच्चों द्वारा जनजागरूकता रैलियों का आयोजन कर लोगों को आग से होने वाले नुकसान की जानकारी देना। लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना। समय-समय पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं जैसे-निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता, मैथ्स विजार्ड, इग्लिश स्पेल जीनियस प्रतियोगिता, सुलेख प्रतियोगिता आदि में भागीदारी व सम्मानजनक स्थान प्राप्त।









विद्यालय प्रबंधन समिति के सहयोग से विधायक निधि से विद्यालय को 1 लाख का फर्नीचर व 3 लाख से विद्यालय प्रांगण में सी0सी0 निर्माण कार्य। जिला पंचायत से 3 लाख से  चहारदीवारी का निर्माण, विकासखण्ड़ अनुदान रु 50 हजार से विद्यालय के दो मुख्य गेटों का निर्माण। ग्राम निधि की जिला योजना मद से ₹5 लाख से दो हाईटैक शौचालयों का निर्माण, खनन न्यास निधि से विद्यालय को प्राप्त ₹6 लाख से छत मरम्मत, विद्यालय के तीन कमरों व कार्यालय व बरामदे में टाइल्स बिछाने का कार्य।
विद्यालय को प्रयास संस्था से टी०वी० सैट, डी०बी०डी० सैट प्राप्त। बेतालघाट की एक स्वयंसेवी संस्था द्वारा विद्यालय को कम्प्यूटर सैट दिया गया है। 2 कम्प्यूटर विभाग से प्राप्त जिनसे बच्चे भी कम्प्यूटर सीखते हैं।







विद्यालय प्रबंधन समिति के सहयोग से क्षेत्र के प्रवासी भारतीयों को प्रेरित कर विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को समय-समय पर स्वेटर, जूते व कापियां व अन्य स्टेशनरी सामग्री वितरित की जाती रही है।
मध्याह्न भोजन (पी०एम०पोषण योजनान्तर्गत) गांव के अभिभावकों व अन्य नागरिकों द्वारा स्थानीय दालें, व सब्जियां व छाछ विद्यालय को उचित दरों पर उपलब्ध कराई जाती हैं।
संयोजक- हर्षवर्धन जमलोकी
मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड

धन्यवाद- टीम मिशन शिक्षण संवाद
वाट्सअप- 9458278429

Comments

Total Pageviews