10- ग्रामरत्न नेहा पांडे ग्राम पंचायत खिरखेत, ताड़ीखेत, अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड ,
🌟#अनमोल_ग्रामरत्न🌟
🌹वायदे बातों से नहीं, पक्के इरादों, जीवन के संस्कारों एवं सकारात्मक सोच से पूरे होते हैं।🌹
करने को तो बहुत है, जो कुछ करने वाला होए।
बाजार से वह न मिले, वह तो मन के अन्दर होए।।
ऐसे ही संस्कारवान, सकारात्मक सोच एवं पक्के इरादों की धनी अनमोल ग्रामत्न ग्रामवासी #नेहा_पांडे ने ना सिर्फ अपने किए वायदों को पूरा किया बल्कि सभी ग्रामवासियों को सोचने और शिक्षा के उत्थान के लिए कुछ करने को प्रेरित भी किया है।
https://www.facebook.com/share/p/16kt3hnZoX/
आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों के रूप में वायदों को-
नेहा पाण्डे द्वारा
प्राथमिक विद्यालय खिरखेत
विकासखण्ड ताड़ीखेत, जनपद अल्मोड़ा में किये गये कार्यों के आलोक में-
#वादे से भी ज्यादा काम
जिस ज्ञान के मंदिर से मैंने अक्षर ज्ञान की शुरुआत की थी उसी प्राथमिक विद्यालय में अपना सहयोग दिया। बच्चों को कला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संगीत और विद्यालय के लिए स्टेशनरी, स्पीच बॉक्स तथा अन्य सामग्री दान की हैं।
स्वच्छता अभियान:-
-विद्यालय के आसपास स्वच्छता बनाए रखने में मदद।
-विद्यालय को सुरक्षित रखने के लिए कदम उठाया।
-बालक-बालिकाओं को विद्यालय में गतिविधि कराना।
साभार : नेहा पांडे
ग्रामवासी- खिरखेत
संकलन- डाॅ० सुमन विष्ट (जिला संयोजक) अल्मोड़ा
सहयोग- संतोष कुमार जोशी (मण्डल संयोजक) कुमाऊंँ
साभार- टीम मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड






Comments
Post a Comment