अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

प्रकृति की गोद में बैठें हम सब,

साँसों की धुन में बहते हम सब।

तन-मन का अनमोल मेल सब,

21 जून  संयोग है यह सब।।


तन में हो ऊर्जा, मन में हो मजबूती,

मन, बुद्धि, आत्मा का संतुलन जरूरी।

मिटे तनाव, बढ़े आत्म-विश्वास,

आसन, प्राणायाम का करें अभ्यास।।


सभी करें इसका सम्मान,

इसमें छिपा जीवन का विधान।

सारे संसार ने योग अपनाया,

जीवन अपना धन्य बनाया।।


रचयिता
अंजू गुप्ता,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय खम्हौरा प्रथम,
विकास क्षेत्र-महुआ, 
जनपद-बाँदा।



Comments

Total Pageviews