35- #मेरा_विद्यालय, #मेरा_गौरव राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गाड़ी, ताड़ीखेत,अल्मोड़ा,उत्तराखण्ड
🌹#मेरा_विद्यालय, #मेरा_गौरव🌹
👉1- विद्यालय का नाम- रा०उ०प्रा०वि० गाड़ी👉2- विकासखंड-ताड़ीखेत, जनपद- अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड।
👉3- स्थापना-2006-2007
👉4- छात्रों की उपलब्धि
✍️a- शिक्षा के क्षेत्र में-
1- NNMSS छात्रवृत्ति में चयनित।
✍️b-खेलकूद के क्षेत्र में-
1- कबड्डी खेल प्रतियोगिता में प्रतिवर्ष छात्र-छात्राओं की जिला स्तर पर प्रतिभाग ।
2- दौड़ में जिला स्तर पर चयन
3- योग प्रदर्शन में राज्य स्तर तक चयन।
उदयमान खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिवर्ष विद्यालय से छात्र-छात्राओं का चयन।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid031ZJ4Hk2XDPAKN3LzuXu5foCBTDLtarTBMWtqs5EksBomSBcrJYpzsbgfceHaebRl&id=100069042482506&mibextid=Nif5oz
✍️c- सांस्कृतिक कार्यों में सहभागिता-
1- समूहगान में राज्य स्तर पर प्रतिभागिता
2- अंताक्षरी में, निबंध प्रतियोगिता, चित्र कला, सांस्कृतिक कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर पर प्रतिवर्ष प्रतिभागिता।
✍️d- रचनात्मक कार्य-
1- दीवार पत्रिका का
2- छात्र-छात्राओं द्वारा छोटी-छोटी कविताओं का निर्माण।
3- मिनी लाइब्रेरी का निर्माण जिसमें भाषा, गणित, विज्ञान, पर्यावरण, कला,संस्कृति से संबंधित मिनी पुस्तकों का निर्माण कराया गया है।
4- सुंदर फुलवारी का निर्माण-
5- पुराने रद्दी पेपर से टोकरी का निर्माण ।
6- पुराने फोर्म से फूलों का निर्माण ।
विभिन्न प्रकार के त्योहार और मेलों पर आधारित प्रोजेक्ट्स का निर्माण।
7- विद्यालय में ऐपण कला तथा रंगोली कला का नवरात्रि पर्व पर तथा दीपावली पर अभ्यास कराया जाता है।
8- मिट्टी द्वारा बच्चों को विभिन्न प्रकार के दिए और मूर्तियों का निर्माण ।
9- बच्चों द्वारा विषय उपयोगी प्रोजेक्ट,मॉडल तथा अध्ययन सामग्री का निर्माण।
10- ऊन द्वारा सुंदर फूलों का निर्माण।
11- म्यूजिक क्लब का निर्माण किया गया है, जिसके अंतर्गत विभिन्न भाषाओं के देशभक्ति गीत और नृत्य की शैलियों का बच्चों को अभ्यास कराया जाता है और वाद्य यंत्र के साथ बच्चों को प्रार्थना कराई जाती है।
✍️e- कार्यानुभव
✍️f- पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में-
1- प्रतिवर्ष विद्यालय परिसर के चारों ऒर फलदार, छायादार औषधीय पेड़ लगाना.
2- चीड़ के पत्तों का उन्मूलन करवाना
3- समय-समय पर पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन.
4- पर्यावरण से संबंधित, पोस्टर, चार्ट तथा बाल अखबार का निर्माण।
✍️g- समाजोपयोगी कार्य
1- समय-समय पर गांव के बीच जाकर स्वच्छता, पेड़ लगाओ अभियान।
2- मतदान के लिए प्रेरित करना
3- योग द्वारा स्वयं को कैसे स्वस्थ रखें, इस पर अभिभावकों के बीच चर्चा कराई जाती है।
✍️H- अन्य-
1- छात्र नामांकन वृद्धि हेतु विशेष संपर्क.
2- वर्तमान छात्र संख्या-19
3-अपने आस-पास व समाज के सभी सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होना व उनको समाज उपयोगी कार्यों के लिए प्रेरित करना।
👉5- विद्यालय प्रबंध समिति / स्थानीय समाज द्वारा दिया गया सहयोग-
1-विद्यालय परिसर में पौधारोपण।
2- आग का खतरा न बड़े उसके लिए चीड़ के पत्तों का उन्मूलन।
3-राष्ट्रीय पर्वों पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना।
4- राष्ट्रीय पर्वों, राजकीय कार्यक्रमों का क्रियान्वयन
👉6- शिक्षकों का विवरण-
1- श्रीमती नानकी कुमारी (प्र.प्र.अ.)
2- डॉ० विनीता खाती ( स.अ. )
3- श्रीमती शोभा बोरा ( स. अ.)
👉7- विद्यालय में उपलब्ध भौतिक संसाधन- विद्यालय भवन
कक्षा- कक्ष,एक स्टाफ कक्ष, प्रधानाध्यापक कक्ष, रसोई घर, शौचालय, खेल का मैदान, लाइब्रेरी, गतिविधि कक्ष, सभी प्रकार की खेल सामग्री आदि।




















Comments
Post a Comment