महिला सशक्तीकरण विशेषांक-333

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक -333*


*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*


(दिनाँक-26.06.2025)
नाम :- पल्लवी
पद :-  प्रभारी प्रधानाध्यापक
विद्यालय :- पूर्व माध्यमिक विद्यालय जेवाँ पुवायां, शाहजहांपुर
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*👇
★प्रथम नियुक्ति/सामाजिक सेवा की शुरुआत 18/02/09 कलान ब्लॉक शाहजहांपुर
★वर्तमान  नियुक्ति/वर्तमान कार्यक्षेत्र 16/08/2011 से अब तक पूर्व माध्यमिक विद्यालय जेवाँ पुवायां में कार्यरत
★प्रारम्भिक परिचय - बीएससी (बायो) 2009 की नियुक्ति अब तक कुल 4 विद्यालयों में सेवा प्रदान करने का अवसर प्राप्त हुआ
★विद्यालय/जीवन की समस्यायें एवं समाधान - जिले के सबसे दूरस्थ ब्लॉक कलान में भैसार गावे नियुक्ति, बड़ी विषम परिस्थितियों में कार्य किया। वर्ष 2010 में पुवायां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बेहटा ज जेवां में ट्रांसफर पर आए। एक वर्ष उपरांत पदस्थापन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जेवाँ पुवायां में प्रमोशन हुआ। वर्ष 2016 में शिक्षक विहीन विद्यालय उच्च प्रा वि बिलसड़ी खुर्द में attachmemt हुआ, नामांकन 127 पर उपस्थिति 34- 40 के बीच रहती थी। अथक प्रयासों से नामांकन 127 से बढ़कर 245 हो गया। ठहराव में वृद्धि हुई। छात्रों को स्काउट/गाइड, खेलकूद में जनपद से लेकर मंडल तक परचम लहराया।
वर्ष 2020 में पुनः मूल विद्यालय जेवाँ में वापसी हुई। गांव में 4- 5 प्राइवेट विद्यालय होते हुए भी नामांकन में कभी कोई समस्या नहीं हुई। मुस्लिम बच्चियों के नामांकन थे पर विद्यालय नहीं आती थी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की एक मुहिम चलाई , मीना मंच के सदस्यों के साथ मिलकर घर घर जाकर बात की जिससे घर बैठी बच्चियां भी विद्यालय आने लगी। बाल विवाह रुकवाया
★स्वयं के जीवन के संघर्ष एवं सफलताएँ। वर्ष 2021 में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त हुआ

_✏संकलन_
ज्योति कुमारी(शक्ति संवाद)
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews