७००~ अनमोल रत्न कुसुम लता काला राजकीय प्राथमिक विद्यालय भट्टीसेरा, खिखर्सू, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड

 🏅#अनमोल_रत्न शिक्षक सम्मान-2024 हेत🏅

"अच्छाई के बीज बोने से ही तो अच्छाई की फसल मिलती है।"
👉1- शिक्षक- कुसुम लता काला (स०अ०)
👉2- विद्यालय- रा० प्रा० वि० भट्टीसेरा, ब्लॉक- ख़िखर्सू , जनपद- पौड़ी गढ़वाल, राज्य- उत्तराखण्ड


 👉3- विद्यालय में नियुक्ति तिथि-10/04/2021
👉4- विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं भौतिक संसाधन-
यह जनपद मुख्यालय से 47 किलोमीटर दूर दुर्गम श्रेणी का विद्यालय है। अध्यापिकाओं और समुदाय के सहयोग से भौतिक संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।





स्वयं के प्रयास- नियमित उपस्थिति हेतु स्वयं द्वारा व्यक्तिगत रूप से अभिभावकों को फोन द्वारा विद्यालय में आमंत्रित किया जिससे विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति में अपेक्षित सुधार देखने को मिला। अतिरिक्त समय में विद्यालय का सौंदर्यीकरण व रंग रोगन द्वारा प्रिंट रिच कर सजाकर छात्रों को लाभान्वित किया। समुदाय के सहयोग द्वारा विभिन्न टी०एल० एम० का निर्माण किया गया। स्वयं द्वारा अवकाश के दिनों में ऑनलाइन शिक्षण का कार्य किया गया और प्रतियोगिता की तैयारी भी की गयी।
https://www.facebook.com/share/p/16QzqHe3Uv/
👉5- विद्यालय में कुल शिक्षक/स्टॉफ- 02
प्र० अ०- 01
स० अ०- 01
👉6- विद्यालय में नामांकन-  (3 वर्ष का)
2022-23 -- 23
2023-24 -- 20
2024-25 -- 19
👉7- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत- 98%
👉8- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- 10
👉9- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की संख्या वर्ष व विवरण-
🏅ब्लॉक स्तर-
छात्र/छात्रा संख्या, वर्ष एवं नाम 2023 में 100 मीटर  में आर्यन द्वितीय 2024 में आर्यन तृतीय 2025 में प्रियांशु ने 200 मीटर दौड़ में  तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सपनों की उड़ान लोकनृत्य प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर कुमारी देवांशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।








👉10- प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्रों की संख्या, वर्ष एवं विवरण-
प्रतियोगी परीक्षा का नाम- नवोदय/विद्याज्ञान/NMMSE आदि।
छात्र/छात्राओं की संख्या वर्ष एवं नाम- 2024 में 01 छात्र  आर्यन राजीव गांधी नवोदय में चयनित।
2025 में 01 छात्र आयुष का जवाहर नवोदय में चयन
निपुण प्रतियोगिता 2024 में एक छात्रा देवांशी संकुल स्तर पर प्रथम व ब्लॉक स्तर पर द्वितीय स्थान पर चयनित।
अबेकस प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर आयुष और देवासी द्वारा प्रतिभाग।













👉11- आपकी नजर में मिशन शिक्षण संवाद की शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण में उपयोगिता-
वास्तव में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु मिशन महत्वपूर्ण रोल अदा करता है मिशन के सभी कार्यों से छात्र लाभान्वित होते हैं। व्यक्तिगत रूप से मैंनेने स्वयं मिशन से बहुत कुछ सीखा। मिशन के संस्थापक श्री विमल कुमार जी, श्री माधव सिंह नेगी जी श्री संतोष जोशी जी व श्रीमती रीता सेमवाल जी का बहुत-बहुत आभार धन्यवाद मिशन शिक्षण संवाद।
👉13- अनमोल रत्न के रूप में शिक्षक समाज को आपका संदेश-
शिक्षक समाज का दर्पण है। हमें पूरे मनोयोग व आनंद से अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। सकारात्मकता की सोच लक्ष्य प्राप्ति में अहम् बिंदु होता है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक का नाम- पता परिचय- श्रीमती रेणु भट्ट, प्र० अ०,
रा०प्रा०वि० भट्टीसेरा, उत्तराखण्ड

👉14- संकलन कर्ता- जनपद का नाम - श्रीमती रीता सेमवाल (जिला संयोजक) पौड़ी गढ़वाल।
टीम मिशन शिक्षण संवाद ( जनपद/राज्य का नाम)
👉15- साभार एवं सहयोग : माधव सिंह नेगी टीम मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड

Comments

Total Pageviews