36- मेरा विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चौरियाधार, जाखणीधार, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखण्ड
🌹#मेरा_विद्यालय, #मेरा_गौरव🌹
श्रीमती #अंजू_बाला (स०अ०)
👉1- विद्यालय- रा०उ०प्रा०वि० चौरियाधार
👉2- विकासखंड- जाखणीधार, जिला- टिहरी गढ़वाल, उत्तराखण्ड
👉3- स्थापना- 2001
👉4- छात्रों की उपलब्धि
a- शिक्षा के क्षेत्र में- छात्रों द्वारा सभी शिक्षा संबंधित प्रतियोगिताओं मे प्रतिभाग किया जाता हैं जैसे- मानचित्र, हिन्दी सुलेख, अंग्रेजी सुलेख, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक प्रतियोगिता में संकुल प्रतियोगिता में स्थान हासिल कर ब्लॉक मे प्रतिभाग किया गया।
https://www.facebook.com/share/p/1CLjWY55yy/
2024 में जिला स्तर में नाटक में द्वितीय स्थान, मानचित्र और सुलेख प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा 'छपाक' पत्रिका में सृष्टि का चित्र प्रकाशित होना।
b- खेलकूद के क्षेत्र में - प्रत्येक वर्ष खो-खो, कबड्डी, दौड़ में जिला स्तर पर प्रतिभाग किया गया।
c- सांस्कृतिक सहभागिता- सपनो की उड़ान कार्यक्रम 2024 में जिला स्तर में सुलेख और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया।
d- रचनात्मक कार्य - छात्रों व शिक्षक की मदद से T.L.M.का निर्माण और मेरे द्वारा किए गए क्रियात्मक शोध का
डायट टिहरी की किताब प्रकाशित होना।
e- कार्यानुभव- विभिन्न अवसरों पर छात्रो द्वारा मिट्टी के बर्तन, खिलौने आदि बनाये जाते है। Waste matirial द्वारा अलग अलग वस्तुएं बनाई गयी है।
f- पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में- पर्यावरण दिवस 5 जून पर विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताएं जैसे - निबंध, चित्रकला, नाटक आदि कराये जाते है और वृक्षारोपण किया जाता है।
g- स्कॉउटिंग/ रेडक्रॉस - विद्यालय स्तर पर करवाया जाता है। प्रत्येक दिन योगासन और व्यायाम करवाया जाता है।
प्रार्थना सभा में प्रातः स्मरण मंत्र, गायत्री मंत्र, सरस्वती वन्दना, समूह गान, समाचार, सामान्य ज्ञान, प्ररेक प्रसंग (कहानी) प्रतिज्ञा (हिंदी और अंग्रेजी) में करवाई जाती है। सरस्वती वन्दना और समूह गान हिंदी, अंग्रेजी, गढ़वाली और संस्कृत में सप्ताह में करवाई जाती है।
h- समाजोपयोगी कार्य - विद्यालय के पास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जाता है। विद्यालय स्तर पर क्यारियों का निर्माण, और प्रत्येक वर्ष शैक्षिक भ्रमण विद्यालय परिवार की तरफ से करवाया जाता है।
i- अन्य- माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना 2022 में बालिका का और 2025 में बालिका सुरभि का चयन।
विद्यालय परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष छात्रों को कापियां और पेन वितरित किया जाता है। विद्यालय द्वारा NMMSS की online class दी जाती है जिसमें अन्य विद्यालय के छात्र भी जोड़े जाते है। मेरे द्वारा मिशन शिक्षण संवाद में लिंक निर्माण और आनॅलाइन क्लास में सहयोग करना और योग प्रत्येक दिन करना और छात्र - छात्रों द्वारा प्रमाण पत्र प्राप्त करना।
2. वर्तमान छात्र संख्या- कक्षा 6th - 8, कक्षा - 7th - 3, कक्षा - 3 योग - 14
👉5- विद्यालय प्रबंध समिति / स्थानीय समाज द्वारा दिया गया सहयोग- समय समय मे छात्रहित् हेतु प्रबंधन समिति का सहयोग विद्यालय को दिया जाता हैं।
👉6- राष्ट्रीय पर्वों, राजकीय कार्यक्रमों का क्रियान्वयन- राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाये जाते है साथ ही प्रवेशोत्शव भी धूमधाम से मनाया जाता है। छात्र संख्या वृद्धि हेतु रैली निकाली जाती है।
👉7- शिक्षकों का विवरण - श्री धर्म सिंह नेगी (प्रधानाध्यापक एवं सी.आर.सी)
श्रीमती सुधा तड़ियाल (सहायक अध्यापक)
श्रीमती सुनीता उनियाल (सहायक अध्यापिका)
👉8- विद्यालय में उपलब्ध भौतिक संसाधन - 2 कक्षा कक्ष 1 कार्यालय 1 अतिरिक्त कक्ष, कम्प्यूटर , लाइब्रेरी,फर्नीचर उपलब्ध हैl
👉9- विद्यालय परिसर का विवरण- कीचन, क्रीड़ास्थल, क्यारियाॅं आदि।
संकलन एवं सहयोग- हर्षवर्धन जमलोकी, टीम मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखंड
धन्यवाद- टीम मिशन शिक्षण संवाद
वाट्सअप- 9458278429

























Comments
Post a Comment