मिशन शिक्षण संवाद
तर्ज-स्वर्ग से सुंदर सबसे प्यारा है अपना घर बार
सबको सुलभ और सबको प्यारा
मिशन शिक्षण संवाद।
उत्कृष्ट नवाचारी शिक्षक से
सदा रहे आबाद।
ये तारतम्य न टूटे,
मिशन परिवार न छूटे।।2
शिक्षक की पहचान बनाये
मिशन शिक्षण संवाद।
शिक्षा का उत्थान इसी से
यूँ ही रहे निर्विवाद।
कहाँ मिलेगा इतना अद्भुत
पावन ज्ञान भंडार।
ये तारतम्य न टूटे
मिशन परिवार न छूटे।।2
जनपद के हर विद्यालय में
इच्छा शक्ति अपार।
मिशन से शिक्षक निखर गये
बन अनमोल रत्न हजार।
कहाँ मिलेगा इतना गौरव
इतना मान-सम्मान।।
ये तारतम्य न टूटे
मिशन परिवार न छूटे।2
विचार शक्ति की अद्भुत क्षमता
सशक्तिकरण की बयार।
टी एल एम से शिक्षण निखरता
योग की महिमा अपार।
जीवन दर्शन से होगा
हर शिक्षक का उद्धार।।
ये तारतम्य न टूटे
मिशन परिवार न छूटे।।2
सबको सुलभ और सबको प्यारा
मिशन शिक्षण संवाद।
उत्कृष्ट नवाचारी शिक्षक से
सदा रहे आबाद।
ये तारतम्य न टूटे,
मिशन परिवार न छूटे।।2
शिक्षक की पहचान बनाये
मिशन शिक्षण संवाद।
शिक्षा का उत्थान इसी से
यूँ ही रहे निर्विवाद।
कहाँ मिलेगा इतना अद्भुत
पावन ज्ञान भंडार।
ये तारतम्य न टूटे
मिशन परिवार न छूटे।।2
जनपद के हर विद्यालय में
इच्छा शक्ति अपार।
मिशन से शिक्षक निखर गये
बन अनमोल रत्न हजार।
कहाँ मिलेगा इतना गौरव
इतना मान-सम्मान।।
ये तारतम्य न टूटे
मिशन परिवार न छूटे।2
विचार शक्ति की अद्भुत क्षमता
सशक्तिकरण की बयार।
टी एल एम से शिक्षण निखरता
योग की महिमा अपार।
जीवन दर्शन से होगा
हर शिक्षक का उद्धार।।
ये तारतम्य न टूटे
मिशन परिवार न छूटे।।2
रचयिता
डॉ0 सुमन गुप्ता,
प्रधानाध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय कोट,
विकास खण्ड-बड़ागाँव,
जनपद-झाँसी।

Comments
Post a Comment