विश्व बौद्धिक संपदा दिवस

विश्व बौद्धिक संपदा दिवस पर,
आओं करें आज विचार।
रचनात्मकता को बढ़ाने को,
नित नये करते नवाचार।।

पेटेंट, ट्रेडमार्क, औद्योगिक डिजाइन,
कॉपीराइट का फैलाये जागरूकता।
26 अप्रैल 1967 में संयुक्त राष्ट्र की
इस एजेंसी ने  लिया एक आकार।।

मुख्यालय स्विट्जरलैंड(जिनेवा) है स्थान,
व्यक्ति/संस्था की सृजित रचनाएँ।
कहलाये बौद्धिक सम्पदा अधिकार,
बौद्धिक संपदा अधिकारों को।
188 देशों ने जिम्मा उठाया एकसार।।

विश्व व्यापार संगठन संग मिलकर,
भारत  साथ  निभाये खूब।
सांविधिक, प्रशासनिक, न्यायिक पर,
भारत संग विश्व के रूप लिये साकार।।

"रीच फाँर गोल्ड: इंटेक्चुअल प्राँपर्टी एंड स्पोर्ट्स"।
 है थीम वर्ष 2020,
विश्व बौद्धिक संपदा बढ़ाओ,
सब बातों का इक सार।।

रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,
डोभी, जौनपुर।

Comments

Total Pageviews

1163932