हमको सफल बनातीं किताबें

तर्ज़ - तेरा मेरा प्यार अमर....

हमको पढ़नी बहुत किताबें,
कुछ मोटी कुछ पतली किताबें।

होती हैं कुछ सरल किताबें,
पर होती कुछ कठिन किताबें।

राजनीति का ज्ञान करातीं,
करातीं अर्थ का ज्ञान किताबें।

देती हैं साहित्य का ज्ञान,
बनातीं नीति में निपुण किताबें।

कुछ होतीं विज्ञान से सम्बंधित,
देतीं वाणिज्य का ज्ञान किताबें।

हिन्दी हो या अंग्रेजी हो,
देतीं भाषाओं का ज्ञान किताबें।

देतीं समाज का ज्ञान किताबें,
करतीं समाज में सुधार किताबें।

भौतिकी से करातीं परिचित,
देतीं रसायन का ज्ञान किताबें।

इनसे करते भूगोल का अध्ययन,
देतीं गणित का ज्ञान किताबें।

शिक्षा का अनमोल खजाना,
प्रश्नों के उत्तर बन जाती किताबें।

हमको शिखर पर पहुँचाती हैं,
होती भी हैं मित्र किताबें।

नीर-क्षीर का विवेक करातीं,
हमको सफल बनाती किताबें।

रचयिता
उषा देवी,
प्रभारी प्रधानाध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय तलकापुर,
विकास खण्ड- हथगाम,
जनपद - फतेहपुर।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews