बाल वेदना
नाराज न होती आज प्रकृति,
नई कक्षा में मेरी होती प्रगति।
नए सत्र की सारी चहल-पहल
स्कूल, सड़क, वीरान आजकल।
नई किताबें, नया होता बस्ता,
राह देखता, स्कूल का रास्ता।
बाबा संग बाज़ार, मैं जाता,
जिल्द, चिट, जिद करके लाता।
घर में नई किताबें चमकाता,
देख उन्हें मन ही में इतराता।
कक्षा में क्या होते मेरे ठाट,
नई किताबें, पढ़ते नया पाठ।
बहुत याद आ रहा मुझे माँ,
मिलते सहपाठी मुझे जहाँ।
नई कक्षा, शिक्षक भी नए,
ज्ञान नया मुझे मिलता वहाँ।
प्रतिदिन विद्यालय जाकर मैं,
नित नए खेल, खेल मैं पाता।
अब तो मुझे, कुछ और नहीं,
बस विद्यालय ही है भाता।
मैंने देखा, विद्यालय का सपना
कल पूछ रहा था 'वो' मुझसे,
क्यों रूठे हो, घर बैठे हो,
क्या नहीं रहा अब मैं अपना?
ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ मैं,
सब जल्दी हो जाए अच्छा।
अपने-अपने विद्यालय में हो,
देश का हर, बच्चा-बच्चा।
रचयिता
तारा अधिकारी,
प्रभारी प्रधानाध्यापक,
राजकीय आवासीय प्राथमिक विद्यालय मानाढुंगा,
विकास खण्ड-लोहाघाट,
जनपद-चंपावत।
नई कक्षा में मेरी होती प्रगति।
नए सत्र की सारी चहल-पहल
स्कूल, सड़क, वीरान आजकल।
नई किताबें, नया होता बस्ता,
राह देखता, स्कूल का रास्ता।
बाबा संग बाज़ार, मैं जाता,
जिल्द, चिट, जिद करके लाता।
घर में नई किताबें चमकाता,
देख उन्हें मन ही में इतराता।
कक्षा में क्या होते मेरे ठाट,
नई किताबें, पढ़ते नया पाठ।
बहुत याद आ रहा मुझे माँ,
मिलते सहपाठी मुझे जहाँ।
नई कक्षा, शिक्षक भी नए,
ज्ञान नया मुझे मिलता वहाँ।
प्रतिदिन विद्यालय जाकर मैं,
नित नए खेल, खेल मैं पाता।
अब तो मुझे, कुछ और नहीं,
बस विद्यालय ही है भाता।
मैंने देखा, विद्यालय का सपना
कल पूछ रहा था 'वो' मुझसे,
क्यों रूठे हो, घर बैठे हो,
क्या नहीं रहा अब मैं अपना?
ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ मैं,
सब जल्दी हो जाए अच्छा।
अपने-अपने विद्यालय में हो,
देश का हर, बच्चा-बच्चा।
रचयिता
तारा अधिकारी,
प्रभारी प्रधानाध्यापक,
राजकीय आवासीय प्राथमिक विद्यालय मानाढुंगा,
विकास खण्ड-लोहाघाट,
जनपद-चंपावत।

हार्दिक शुभकामनायें
ReplyDelete