महीनों के नाम

नया साल जब आता है
तब आती है जनवरी
नए-नए जब फूल हैं खिलते
तब आती है फरवरी।
गर्म हुआ जब मौसम थोड़ा
तब आता है मार्च
छुट्टी का मौसम जब लगता
तब आता अप्रैल
मई, जून में खूब खेलते
मौज  मनाते, घूमने जाते
जुलाई अगस्त में सावन आता
सब कुछ हरा भरा हो जाता
सितंबर अक्टूबर गुलाबी मौसम
सुंदर और सुहाना मौसम
नवंबर आया सर्दी लाया
दिसंबर आया मन को भाया

रचयिता
श्रेया द्विवेदी,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय देवीगंज,
विकास खण्ड-कड़ा,
जनपद-कौशाम्बी।

Comments

Total Pageviews