शुभ रामनवमी

चैत्र नवरात्रि का अन्तिम दिवस
होता है प्रभुराम का जन्म दिवस
इस दिन लोगों के पास होता कोई काम न दूजा
व्रत, उपवास,कथा, हवन, दान और पूजा।

हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार,
भगवान विष्णु ने लिया मृत्युलोक में अवतार
बढ़ा हुआ था रावण का अत्याचार,
करना पड़ा बन श्रीराम सबका उद्धार।

पिता राजा दशरथ और कौशल्या माते,
कष्ट हरन प्रभु श्रीराम की शरण सब आते।
हिन्दू धर्म की सभ्यता में यह दिन है महत्वपूर्ण,
इस दिन श्रीराम की भक्ति से सब होते परिपूर्ण।

पाने को सब मनचाहा फल,
चढ़ाते हैं सब फूल, माला, रोली और जल।
पूजन बाद होती प्रभु श्रीराम की आरती,
जिससे भर जाती है सब भक्तों की झोली।

पाने को भगवान की शरण में स्थान,
करते सब हैं इस दिन नदियों में स्नान।
पर्व मनाते श्रद्धा और आस्था के साथ,
चैत्र नवरात्रि होता समाप्त राम नवमी के साथ।

रचयिता
बबलू सोनी,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय कसराँव,
विकास खण्ड-हथगाम,
जनपद-फतेहपुर।

Comments

Total Pageviews