देखो रंग कहाँ हैं
दुनिया से हैं न्यारे रंग।
दुनिया में हैं प्यारे रंग।।
देखो कितने सारे रंग।
हमको भाते प्यारे रंग।।
देखो रंग हरा कहाँ है?
तोते का है रंग हरा।
खेतों का भी रंग हरा।।
नीला रंग कहाँ है?
नीला रंग है अंबर का।
नीला रंग है समुंदर का।।
देखो काला रंग कहाँ है?
रंग काला है आँखों का।
रंग काला है काजल का।।
देखो पीला रंग कहाँ है?
रंग पीला है सरसों का।
रंग पीला है आम का।।
देखो सफेद रंग कहाँ है?
रंग सफेद है बादल का।
रंग सफेद है चाँद का।।
दुनिया से हैं न्यारे रंग।
दुनिया में हैं प्यारे रंग।।
रचयिता
दीपिका सक्सैना,
इं• अध्यापिका,
करेली की मढ़ैया,
विकास खण्ड-बनिया खेड़ा,
जनपद-संभल।
दुनिया में हैं प्यारे रंग।।
देखो कितने सारे रंग।
हमको भाते प्यारे रंग।।
देखो रंग हरा कहाँ है?
तोते का है रंग हरा।
खेतों का भी रंग हरा।।
नीला रंग कहाँ है?
नीला रंग है अंबर का।
नीला रंग है समुंदर का।।
देखो काला रंग कहाँ है?
रंग काला है आँखों का।
रंग काला है काजल का।।
देखो पीला रंग कहाँ है?
रंग पीला है सरसों का।
रंग पीला है आम का।।
देखो सफेद रंग कहाँ है?
रंग सफेद है बादल का।
रंग सफेद है चाँद का।।
दुनिया से हैं न्यारे रंग।
दुनिया में हैं प्यारे रंग।।
रचयिता
दीपिका सक्सैना,
इं• अध्यापिका,
करेली की मढ़ैया,
विकास खण्ड-बनिया खेड़ा,
जनपद-संभल।

Comments
Post a Comment