उड़ीसा दिवस विशेषांक

माह अप्रैल का पहला दिवस
है उड़ीसा प्रान्त का जन्म दिवस।
सन 1936 था वो वर्ष,
जब से मनाया जाता है यहाँ हर्ष।

जैसे हुआ माह मार्च 1936 का अन्त
तुरन्त बाद हुआ उड़ीसा प्रान्त स्वतन्त्र
उड़ीसा ने सौंप दी सत्ता, हुआ सत्ताहीन,
हो गया पूर्ण रूपेण भारत सरकार के अधीन।

फिर हुआ 1949 वाला आदेश विलय का,
उड़ीसा की समस्त रियासतों के मिलन का।
कलिंग, उत्कल और रुद्र जैसे अनेक प्रान्त,
मिल बने उड़ीसा, हुआ इनके अस्तित्व का अन्त।

मुख्यतः है ये जगन्नाथ जी की धरती,
जिनपर है यहाँ की जनता मरती।
भगवान जगन्नाथ जी का है ये उपवन,
जुड़ा है सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक जीवन।

रचयिता
बबलू सोनी,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय कसराँव,
विकास खण्ड-हथगाम,
जनपद-फतेहपुर।

Comments

Total Pageviews