स्वस्थ लीवर स्वस्थ जीवन
जैसा कि सर्वविदित है प्रत्येक वर्ष 19 अप्रैल को विश्व लीवर डे लीवर से जुडी समस्याओं एवं बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
आजकल कृषि क्षेत्र में खाद्यान्न उत्पादन में अंधाधुंध कृषि रसायनों के प्रयोग से खाद्य पदार्थ एवं पानी दूषित हो रहा है और भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पा रहें हैं। खानपान की गलत आदतों के कारण लीवर ठीक से काम करना बंद कर देता है और कई बीमारियों को जन्म देता है। लीवर कमजोर होने से पीलिया और फैटी लीवर की आशंका बढ जाती है। यदि समय पर लीवर का इलाज न कराया जाए तो लीवर कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।
लीवर मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण एवं जटिल अंग है। लीवर मानव शरीर से हानिकारक और विषाक्त पदार्थ निकालने में मदद करता है। यह विटामिन्स और वसा जैसे पोषक तत्वों को पचाने में मदद करता है। भोजन को पचाने के लिए आवश्यक एन्जाइम एवं पित्त रस का उत्पादन भी लीवर करता है।
लीवर की बीमारियों के लक्षण:-
बेवजह वजन धटना भूख न लगना।
पीलिया होना ।
थकान महसूस करना।
बार-बार उल्टी आना तथा पेटदर्द इत्यादि।
लीवर को सुरक्षित रखने एवं मजबूत बनाने के उपाय:-
1. समय-समय पर जाँच करवाते रहें।
2. अधिक चिकनाई एवं वसायुक्त भोजन करने से बचना चाहिए।
3. जंकफूड, धूम्रपान से बचें।
4. देर से सोना और देर से उठना बंद करें।
5. प्रोटीन की अधिकता वाला भोजन करें।
6. भोजन में सलाद और हरी सब्जियों का भरपूर मात्रा में सेवन करें।
7. भोजन में लहसुन अदरक का नियमित सेवन कर लीवर की कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
8. नियमित रूप से ताजे फलों का सेवन करें।
9. दैनिक दिनचर्या नियमित करें।
10. नियमित योगासन, प्राणायाम एवं व्यायाम जरूर करें।
उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए हम अपने लीवर को सुरक्षित रखकर स्वस्थ एवं मजबूत बना सकते हैं और सुखद एवं स्वस्थ जीवन का आनंद ले सकते हैं।
लेखक
नवनीत शुक्ल,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय भैरवां द्वितीय,
शिक्षा क्षेत्र-हसवा,
जनपद-फतेहपुर।

Comments
Post a Comment