सर्व शिक्षा अभियान
आओ बच्चों तुम्हें सिखायें,
प्राइमरी पाठशाला की पहचान।
सुबह नहाकर जाते स्कूल,
ध्यान लगाकर पढ़ते खूब।
ये है सर्व शिक्षा अभियान,
पढ़ लो भारत के नौनिहाल।।
योग्य गुरुजी व मैम पढ़ाती,
साथ-साथ में खेल सिखाती।
हम सबका वह रखती ध्यान,
खान-पान के साथ सम्मान।
ये है सर्व शिक्षा अभियान,
पढ़ लो भारत के नौनिहाल।।
पढ़ लिखकर हम नाम करेंगे,
देश का हम सम्मान करेंगे।
लाड-लाडली साथ पढ़ो तुम,
पढ़ लिखकर योग्य बनो तुम।
ये है सर्व शिक्षा अभियान,
पढ़ लो भारत के नौनिहाल।।
आज का बच्चा कल नागरिक होगा,
देश कमान उन्हीं पर होगा।
पढ़ लिखकर तुम योग्य बनो,
भारत माँ के सिरमौर बनो।
ये है सर्व शिक्षा अभियान,
पढ़ लो भारत के नौनिहाल।।
हम सब प्यारे नन्हें बच्चे,
पढ़ने में हम सबसे सच्चे।
घर परिवार में काम करें हम,
पढ़ लिखकर नाम करें हम।
ये है सर्व शिक्षा अभियान,
पढ़ लो भारत के नौनिहाल।।
रचयिता
अजय कुमार वर्मा,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय भैरवां प्रथम,
शिक्षा क्षेत्र-हसवा,
जनपद-फतेहपुर।
प्राइमरी पाठशाला की पहचान।
सुबह नहाकर जाते स्कूल,
ध्यान लगाकर पढ़ते खूब।
ये है सर्व शिक्षा अभियान,
पढ़ लो भारत के नौनिहाल।।
योग्य गुरुजी व मैम पढ़ाती,
साथ-साथ में खेल सिखाती।
हम सबका वह रखती ध्यान,
खान-पान के साथ सम्मान।
ये है सर्व शिक्षा अभियान,
पढ़ लो भारत के नौनिहाल।।
पढ़ लिखकर हम नाम करेंगे,
देश का हम सम्मान करेंगे।
लाड-लाडली साथ पढ़ो तुम,
पढ़ लिखकर योग्य बनो तुम।
ये है सर्व शिक्षा अभियान,
पढ़ लो भारत के नौनिहाल।।
आज का बच्चा कल नागरिक होगा,
देश कमान उन्हीं पर होगा।
पढ़ लिखकर तुम योग्य बनो,
भारत माँ के सिरमौर बनो।
ये है सर्व शिक्षा अभियान,
पढ़ लो भारत के नौनिहाल।।
हम सब प्यारे नन्हें बच्चे,
पढ़ने में हम सबसे सच्चे।
घर परिवार में काम करें हम,
पढ़ लिखकर नाम करें हम।
ये है सर्व शिक्षा अभियान,
पढ़ लो भारत के नौनिहाल।।
रचयिता
अजय कुमार वर्मा,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय भैरवां प्रथम,
शिक्षा क्षेत्र-हसवा,
जनपद-फतेहपुर।

Wah ...Guru ji
ReplyDeleteआपकी कविता में बच्चों की शारीरिक स्वच्छता से लेकर उनके स्वर्णिम भविष्य तक और टीचर की योग्यता से लेकर टीचर का बच्चों के प्रति प्रेमभाव सब दर्शाया गया है।
Thanku sir
Deleteसुन्दर व यथार्थ कविता
ReplyDeleteThanku mam
Delete