तीर्थंकर का जन्मदिवस
चैत्र माह शुक्ल पक्ष त्रयोदशी को,
जनम लिया सबको पथ दिखाने को।
सबका जीवन सफल बनाने को,
सबको प्रेमपूर्वक रहना सिखाने को।
नाम उनका था महावीर,
थे वो अहिंसा का वीर।
अपने ज्ञान से उन महात्मा ने,
किया सबके मन को स्थिर।
जैन धर्म का सबसे महत्वपूर्ण है पर्व,
है उनको इस महामानव पर गर्व।
जैन धर्म के हुए 24 वें तीर्थंकर,
चकित हुआ विश्व इनकी प्रतिभा जानकर।
जन्म लिए बिहार प्रान्त के कुण्डग्राम,
पहुँचे ये हर स्थान करते मानवता का संग्राम।
माता त्रिशला के गर्भ के अन्दर,
छुपा हुआ था ये ज्ञान का समन्दर।
बड़े ही हर्षोल्लास से मनाते इनका जन्मोत्सव,
सजाया जाता है मंदिरों को मानकर इसे महोत्सव।
गरीबों, लाचारों का करते हैं सम्मान,
दिया जाता है जरूरतमंदों को दान।
रचयिता
बबलू सोनी,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय कसराँव,
विकास खण्ड-हथगाम,
जनपद-फतेहपुर।
जनम लिया सबको पथ दिखाने को।
सबका जीवन सफल बनाने को,
सबको प्रेमपूर्वक रहना सिखाने को।
नाम उनका था महावीर,
थे वो अहिंसा का वीर।
अपने ज्ञान से उन महात्मा ने,
किया सबके मन को स्थिर।
जैन धर्म का सबसे महत्वपूर्ण है पर्व,
है उनको इस महामानव पर गर्व।
जैन धर्म के हुए 24 वें तीर्थंकर,
चकित हुआ विश्व इनकी प्रतिभा जानकर।
जन्म लिए बिहार प्रान्त के कुण्डग्राम,
पहुँचे ये हर स्थान करते मानवता का संग्राम।
माता त्रिशला के गर्भ के अन्दर,
छुपा हुआ था ये ज्ञान का समन्दर।
बड़े ही हर्षोल्लास से मनाते इनका जन्मोत्सव,
सजाया जाता है मंदिरों को मानकर इसे महोत्सव।
गरीबों, लाचारों का करते हैं सम्मान,
दिया जाता है जरूरतमंदों को दान।
रचयिता
बबलू सोनी,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय कसराँव,
विकास खण्ड-हथगाम,
जनपद-फतेहपुर।

ज्ञानवर्द्धक कविता 👌👌
ReplyDelete