४२६~ अनुराधा पांडे (प्रधानाध्यापिका) प्राथमिक विद्यालय अमिरसा (अंग्रेजी माध्यम) विकासखंड- नेवादा, जनपद- कौशाम्बी
🏅अनमोल रत्न🏅
मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद- कौशाम्बी से अनमोल रत्न शिक्षिका बहन अनुराधा पाण्डेय जी से करा रहे हैं जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और सतत समर्पित प्रयासों से विद्यालय को एक नई पहचान एवं सामाजिक विश्वास का केन्द्र बना दिया है जहाँ आज मात्र गाँव के निर्धन परिवारों के बच्चे ही शिक्षा प्राप्त नहीं कर रहे हैं बल्कि समाज के उस वर्ग के भी बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जो दसकों से सरकारी शिक्षा को त्यागकर, निजी शिक्षा के दास बन गये थे। आप के यही प्रयास हम सभी के लिए भी अनुकरणीय एवं प्रेरक हो सकते हैं जिससे आने वाले समय में हम सब मिलकर गर्व एवं गौरव के साथ कह सकें कि हम सब सरकारी शिक्षकों ने एक ऐसी असम्भव कल्पना को अपनी सकारात्मक सोच और समर्पित प्रयासों से सम्भव बनाने में सफलता प्राप्त की है कि आज कृष्ण और सुदामा, राम और केवट एक साथ हमारे विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करते हैं वह दिन निश्चित ही भारत के भविष्य का राष्ट्रीय गौरव होगा। मिशन शिक्षण संवाद परिवार की ओर से शिक्षा के उत्थान के लिए समर्पित प्रयास करने वाली बहन को बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएँ।
आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:-
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2612591922351722&id=1598220847122173
👉1- शिक्षक परिचय: अनुराधा पांडे (प्रधानाध्यापिका) प्राथमिक विद्यालय अमिरसा (अंग्रेजी माध्यम)
विकासखंड- नेवादा, जनपद- कौशाम्बी।
नियुक्ति- 03/08/2010 प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर सहावपुर चायल
वर्तमान विद्यालय- 04/01/2017
विद्यालय की वेबसाइट: www.epsamirsa.com
● नामांकन और उपस्थिति का कम होना।
● टूटी- फूटी चारदीवारी, जर्जर रसोईघर,
● दो कक्षों में चलता विद्यालय।
● अराजक तत्वों द्वारा विद्यालय समय के आगे पीछे मदिरापान और जुआ।
● विद्यालय में संसाधनों की कमी। ● अनियमित विद्यालय प्रबंध समिति।
● विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों का अभाव।
👉3- चुनौती से निपटने का प्रयास:-
🥀1. सर्वप्रथम तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी महोदय श्री ओम प्रकाश मिश्रा जी व बीएसए श्री अशोक कुमार यादव जी को व्यक्तिगत रूप से समस्याओं से अवगत कराया गया। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
🥀2. ग्राम प्रधान, ग्राम के प्रतिष्ठित लोगों के साथ बैठक कर व सी०ओ० चायल की मदद से विद्यालय में अवांछनीय गतिविधियों को बंद कराया गया।
🥀3. माननीय जिला अधिकारी महोदय की मदद से आंगनवाड़ी को उनके भवन से स्थानांतरित किया गया।
🥀4. उच्चाधिकारियों की मदद और माननीय जिलाधिकारी महोदय की विशेष कृपा से संपूर्ण भवन की मरम्मत रंग रोगन कराया गया।
🥀5. विद्यालय में विभिन्न तरह की पेंटिंग और T.L.M. निर्माण कराया गया।
🥀6. S.M.C. को नियमित किया गया।
🥀7. सबसे बड़ी समस्या अभी भी थी बच्चों को विद्यालय में लाने की इस समय में ग्राम प्रधान श्री लव प्रकाश, डायट प्रवक्ता श्री बी०डी० मिश्रा जी, पत्रकार श्री अनूप अरुण मिश्रा जी, एमडीएम मंडल प्रभारी श्री सुनीति पांडे जी ने विश्वास जताते हुए अपने परिवार के बच्चों का नामांकन विद्यालय में करवाया जिससे लोगों का विद्यालय पर विश्वास बढ़ा।
🥀8. सप्ताह में 2 दिन हिंदी 2 दिन अंग्रेजी 2 दिन संस्कृत में प्रार्थना शुरू कराई गई।
🥀9. पीटी, योग शनिवार को नो बैग डे, सांस्कृतिक उत्सवों का आयोजन, विद्यालय में नामांकन और ठहराव बढ़ाने में सहायक रहा।
🥀10. विद्यालय में खुद व स्टाफ के सहयोग से माइक इत्यादि (पी ए सिस्टम) खरीदा गया।
🥀11. 15 अगस्त- 2018 को स्वयं के प्रयास से विद्यालय में स्मार्ट क्लास प्रारंभ कराया गया।
🥀12. स्व प्रयास से कक्षा 1 व कक्षा 2 के बच्चों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की गई।
🥀13. बच्चों में नेतृत्व क्षमता और अनुशासन विकसित करने के लिए विद्यालय में 4 सदनों का निर्माण सहायक अध्यापक श्रीमती प्रियंका गुप्ता के सहयोग से किया गया।
🥀14.. सहायक अध्यापक सुश्री शुचि जोशी के सहयोग से भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।
👉4- विद्यालय और बच्चों की उपलब्धि:-
इन छोटे प्रयासों का परिणाम यह रहा कि विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम के लिए चयनित किया गया अन्य ग्रामसभा के बच्चे प्राइवेट अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों को छोड़कर अमिरसा में आने लगे। दूर से आने वाले बच्चों के अभिभावकों ने बच्चों को खुद के खर्चे पर ऑटो और वैन की व्यवस्था की। विद्यालय में नामांकन 60 और उपस्थिति 20% से बढ़कर स्थानाभाव के कारण 324 पर बंद करना पड़ा, ठहराव 83% है।
👉5- विद्यालय की प्रेरक शिक्षण गतिविधियां:-
🥀1. स्मार्ट क्लास के माध्यम से रोचक शिक्षण।
🥀2. खेल- खेल में शिक्षण।
🥀3. बच्चों को प्राकृतिक चीजों तथा नापतोल सिखाने के लिए यथा पंसारी की दुकान, पौधों के भाव बताने के लिए खेतों में ले जाना।
🥀4. एकांकी, नुक्कड़ नाटक भी कहानी और पाठ की समझ में सहायक होता है।
🥀5. विभिन्न प्रकार के टी०एल०एम० का प्रयोग
👉6- शिक्षक और विद्यालय की उपलब्धियां:-
🏅१. वायुसेना विद्यालय में कार्य करने के दौरान एनसीईआरटी के डायरेक्टर श्री आर के सारस्वत से उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार।
🏅२. 2011 में तत्कालीन डीएम महोदय द्वारा शत-प्रतिशत नामांकन प्रशंसा पत्र पुरस्कार
🏅३. नवाचारी शिक्षक पुरस्कार,
🏅४. नारी सशक्तिकरण सफल संचालन का प्रशस्ति पत्र,
🏅५. माननीय मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक द्वारा शून्य निवेश नवाचार प्रशस्ति पत्र,
🏅६. एमडीएम डायरेक्टर श्री उदयभान यादव जी द्वारा सफलतापूर्वक एमडीएम हेतु प्रशंसा पत्र,
🏅७. बच्चों द्वारा विभिन्न खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करना तथा वात्सल्य हॉस्पिटल के डॉक्टर नीरज अग्रवाल की तरफ से समस्त विद्यालय परिवार को निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श।
🏅८. श्री अरविंदो सोसायटी की तरफ से प्रशस्ति पत्र
🏅९. माननीय जिलाधिकारी महोदय द्वारा राष्ट्रीय सेमिनार में विद्यालय वा स्टाफ की प्रशंसा
👉7- मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश:- हमेशा जीत और हार आपकी सोच पर निर्भर करती है।
"ठान लो तो जीत होगी
मान लो तो हार होगी।।"
मेहनत इतनी खामोशी से करो कि आपकी सफलता शोर मचा दे।
जितना कठिन संघर्ष होगा.....
जीत उतनी ही शानदार होगी.....
इसी के साथसतत....
साभार:
अनुराधा पांडेय (प्र.अ.)
संकलन: दीप नारायण मिश्र
टीम मिशन शिक्षण संवाद
05-04-2020

Comments
Post a Comment