आशा का हम दीप जलाएँ

मिटा मन के कलेष राग
रख हृदय में प्रेम भाव
दूर कर हम सब विराग
कर प्रज्जवलित  चिराग
तम जग का हम मिटाएँ
आशा का हम दीप जलाएँ

सघन तिमिर में संसार
हृदय में ले ऊर्जा अपार
हो मैत्री भाव, करुणा, प्यार
मिटे जगत का अंधकार
ज्योति उम्मीद की हम जगाएँ
आशा का हम दीप जलाएँ

द्वेष मिटे सभी जन में
शुद्ध भाव भरें हर मन में
शांति हो सभी के जीवन में
दीप जलें हर भवन में
विकार मन के हम मिटाएँ
आशा का हम दीप जलाएँ
 
रचयिता
प्रतिभा चौहान,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर,
विकास खंड-डिलारी,
जनपद-मुरादाबाद।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews