संविधान निर्माता को नमन
भारत उनका कर्जदार है,
आपको नमन शत बार है।
जिनके जन्म से खुशियाँ बरसी है,
जिनसे मिलने को दुनिया तरसी है
चौदह अप्रैल को लिया अवतार है,
अम्बेडकर जयंती भी त्योहार है।
भारत उनका कर्जदार है...
मातु भीमा पिता सकपाल कहलाये,
भीम राव अम्बेडकर लाल कहाये।
संविधान निर्माण के ये आधार हैं।
बहुजन का किया उद्धार है।
भारत उनका कर्जदार है....
जिनका जीवन संघर्ष में बीता है,
छुआछूत से मिले कष्ट को जीता है।
अस्पृश्यता को किया दरकिनार है,
दिया समानता का अधिकार है।
भारत उनका कर्जदार है....
संविधान से सम्मान सबको दिलाया है,
समता मूलक समाज को अपनाया है।
बने भारत रत्न के हकदार हैं,
भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है।
भारत उनका कर्जदार है,
आपको नमन शत बार है।
रचयिता
प्रतिमा उमराव,
सहायक शिक्षिका,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमौली,
विकास खण्ड-अमौली,
जनपद-फतेहपुर।
आपको नमन शत बार है।
जिनके जन्म से खुशियाँ बरसी है,
जिनसे मिलने को दुनिया तरसी है
चौदह अप्रैल को लिया अवतार है,
अम्बेडकर जयंती भी त्योहार है।
भारत उनका कर्जदार है...
मातु भीमा पिता सकपाल कहलाये,
भीम राव अम्बेडकर लाल कहाये।
संविधान निर्माण के ये आधार हैं।
बहुजन का किया उद्धार है।
भारत उनका कर्जदार है....
जिनका जीवन संघर्ष में बीता है,
छुआछूत से मिले कष्ट को जीता है।
अस्पृश्यता को किया दरकिनार है,
दिया समानता का अधिकार है।
भारत उनका कर्जदार है....
संविधान से सम्मान सबको दिलाया है,
समता मूलक समाज को अपनाया है।
बने भारत रत्न के हकदार हैं,
भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है।
भारत उनका कर्जदार है,
आपको नमन शत बार है।
रचयिता
प्रतिमा उमराव,
सहायक शिक्षिका,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमौली,
विकास खण्ड-अमौली,
जनपद-फतेहपुर।

ज्ञानवर्द्धक कविता
ReplyDeleteबहुत ही सुन्दर पंक्तियां।
ReplyDeleteअम्बेडकर जयंती की हार्दिक शुभ कामनाएं।