अम्बेडकर जयन्ती

बाबा साहेब, अम्बेडकर या भीम,
इन नामों में थी प्रतिभा असीम।
14 अप्रैल है इनका जन्मदिवस,
अन्य रूप हैं समानता व ज्ञान दिवस।

जीवन भर किया इन्होंने समानता को संघर्ष,
भारत की जनता मनाती है जन्मदिवस सहर्ष।
संविधान निर्माण में रहा इनका काम महान,
इस कारण से जानती है इनको दुनिया और जहान।

जब-जब है ये दिवस आता,
इनके सम्मान में है जन्मोत्सव मनाया जाता।
प्रथम जयन्ती मनायी सदाशिव रणपिसे ने,
था वो 14 अप्रैल 1928 व शहर पुणे में।

मध्यप्रदेश का माह है जन्मभूमि,
नागपुर था बौद्ध धम्म की दीक्षाभूमि।
भारत में ही नहीं अन्य देश भी हैं अनुयायी,
100 से ज्यादा देशों में है जाती जयन्ती मनायी।

रचयिता
बबलू सोनी,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय कसराँव,
विकास खण्ड-हथगाम,
जनपद-फतेहपुर।

Comments

Total Pageviews