विश्व पृथ्वी दिवस

कर्ज  उतारें धरती का हम
पृथ्वी दिवस  मनाकर के।
22 अप्रैल को  राह  दिखाई
सिनेटर गिलार्ड  नेल्सन  ने।।
जल, हरियाली और प्रदूषण
पृथ्वी शब्द  में  समाहित  है।
असंतुलित विकास की अंधी
दौड़ से पर्यावरण प्रभावित है।।
सुजलाम् सुफलाम् शस्य श्यामलाम्
वाक्य सार्थक  करना  होगा।
एक व्यक्ति से हो  नहीं सकता
मिलकर  सबको  चलना  होगा।।
उपयोग करें  न पॉलिथिन  का
रिसाइकिल प्रक्रिया अपनाना है।
पेड़ लगाओ  धरती पर  सब
पर्यावरण बचाना  है।।
मत  भूलो ये  धरती  माता
पूर्वजों की अमूल्य  निधि  है।
इस  धरा  की  रक्षा  करना
मानव समाज के  हित  में  है।।

रचयिता
डॉ0 सुमन  गुप्ता,
प्रधानाध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय कोट,
विकास खण्ड-बड़ागाँव,
जनपद-झाँसी।

Comments

Total Pageviews