रामधारी सिंह दिनकर

जिनकी लेखनी की क्षमता को

हर भारतीय ने पहचाना

रामधारी सिंह दिनकर नाम उनका

देश ने उनको राष्ट्रकवि के रूप में जाना।।


24 सितम्बर 1908 को बिहार के  

सिमरिया गाँव में जन्म पाया

अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से लोगों में

देश प्रेम का भाव जगाया।।


वीर रस से ओतप्रोत रचनाओं से 

हिन्दी जगत को खूब समृद्ध बनाया

पदम भूषण, साहित्य अकादमी जैसे 

पुरस्कारों को महान लेखक ने पाया।।

 

24 अप्रैल 1974 को महान कवि 

ने दुनिया को अलविदा किया

सम्पूर्ण देश ने महान राष्ट्रकवि की

पुण्यतिथि पर शत शत नमन किया


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।



Comments

Total Pageviews