स्कूल ने हमें पुकारा

स्कूल ने हमे पुकारा, शिक्षा अधिकार हमारा।

पढ़ जाए हर बच्चा, हो शिक्षा का उजियारा।


दीदी भय्या उठो चलो, बच्चो को नाम लिखाओ।

अच्छा चाहें कम खाओ, पर बच्चों को खूब पढ़ाओ।

स्कूल ने हमे पुकारा - - - - - - - - - - -


चाचा चाची सुन लो, स्कूल से नाता बुन लो।

हो पढ़ा लिखा हर बच्चा, जीवन हो सबका अच्छा।

स्कूल ने हमे पुकारा - - - - - - - - - - -


बेसिक के स्कूल है अच्छे, साधन सभी मिलेंगे।

मुफ्त किताबें, मुफ्त  शिक्षा, भोजन फल भी मिलेंगे। 

स्कूल ने हमे पुकारा - - - - - - - - - - -


मजदूरी करने को, अब इनको न मजबूर करो।

देश की नींव है बच्चे, इनको शिक्षा से मजबूत करो।

स्कूल ने हमे पुकारा - - - - - - - - - - ------------


अशिक्षा के अंधकार को, मेरे भाई अब दूर करो जी।

शिक्षित होकर इस जग में,न सूरज की तरह चमको जी।

स्कूल ने हमे पुकारा, हो शिक्षा का - - - - - - - - - - -


रचनाकार

दीपमाला शाक्य दीप,

शिक्षामित्र,
प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर,
विकास खण्ड-छिबरामऊ,
जनपद-कन्नौज।



Comments

Total Pageviews