स्कूल चलो अभियान

चलो बच्चों उठो जल्दी,

तुम्हें स्कूल जाना है।

किताब मिलती है यहाँ पर तुमको,

ड्रेस भी मिलती है।।

मीना के माध्यम से,

ज्ञान अपना बढ़ाना है।।

खाना भी है पौष्टिक यहाँ पर,

फल दूध भी यहाँ मिलता है।।

यह सब लेकर हमें।

जीवन अपना सजाना है।।

खेल किट भी है यहाँ पर,

विज्ञान किट भी मिलती है।।

लाइब्रेरी में जाकर के,

ज्ञान अपना बढ़ाना है।।

चलो बच्चों उठो

 जल्दी तुम्हें स्कूल जाना है।। 


रचयिता

बीना रानी,

सहायक अध्यापक, 

पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुल नानू ऊ,

विकास खण्ड-अकराबाद,

जनपद-अलीगढ़।

Comments

Total Pageviews