स्कूल चलें हम

नया सत्र है, साल नया

नया जोश है नई उमंगें

नव उत्सव अभियान नया है

नई डगर है नया है लक्ष्य।

    

            जन जन अभियान चलाएँगे

            नामांकन लक्ष्य बढ़ाएँगे

            बेसिक की तस्वीर बदल हम

            बच्चों का भविष्य बनाएँगे।


निःशुल्क किताबें, बस्ते मिलते

जूता मोजा संग में मिलते

शुद्ध पौष्टिक भोजन मिलता

फल और दूध भी सबको मिलता।


               सरकारी विद्यालय की अपने

               तस्वीर बदल कर चमक रही।

               सुंदर कक्ष, पुस्तकालय हैं

               गणित किट, बगिया है हरी।


वाशिंग स्टेशन कितना प्यारा

टी एल एम भी है न्यारा-न्यारा।

मौका नहीं गँवाना अब

नामांकन सबका कराना है।

पढ़ा लिखा, शिक्षित करके

देश की शान बढ़ाना है।


एक संकल्प एक ही नारा, 

नामांकन है अभियान हमारा।।


रचयिता

मंजरी सिंह,

प्रधानाध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय उमरी गनेशपुर,
विकास खण्ड-रामपुर मथुरा,
जनपद-सीतापुर।



Comments

Total Pageviews