विश्व पृथ्वी दिवस

पृथ्वी हमारी हमें बहुत ही प्यारी,

इसे सुरक्षित रखना जिम्मेदारी हमारी।

जो हम इसे जरा प्रदूषित कर देंगे,

कैसे पूरी होगी फिर अपनी तैयारी।।


पर्यावरण संरक्षण को किया आयोजन,

22 अप्रैल यह दिवस मनाने का प्रयोजन।

स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने की,

पृथ्वी का बड़ा मानक बताने का विधान।।


पर्यावरण संरक्षण आंदोलन की शुरुआत,

स्वस्थ स्थाई पर्यावरण की हुई बात।

पृथ्वी दिवस की उमंग का है संगम,

दो मौसमों के पृथक्करण का है संकेत।।


पर्यावरण की घटनाओं से हम नहीं अनजान,

उसका भी होता है एक अलग विधान।

जीवन उसका भी हमारे लिए अनमोल,

भारी चुनौती है जलवायु परिवर्तन।।


192 से अधिक देशों में इसे मनाएँ,

जैव विविधता के नुकसान से बचाएँ।

प्रदूषण को रोकना अब हमारा ध्येय,

प्रकृति का सौंदर्य सभी दिन प्रतिदिन बढ़ाएँ।।


रचयिता
नम्रता श्रीवास्तव,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय बड़ेह स्योढ़ा,
विकास खण्ड-महुआ,

जनपद-बाँदा।


Comments

Total Pageviews