विश्व मलेरिया दिवस

मच्छरों ने फैलाई ये कैसी बीमारी,

मानव पर पड़ने लगी यह भारी।

लाखों लोगों ने जान है गँवायी,

खत्म करने की करनी है तैयारी।।


25 अप्रैल को दिवस मनाया गया,

नियंत्रण हेतु उपाय खोजा गया।

लगभग 106 देश में मलेरिया का खतरा,

जागरूकता फैलाने को इसे बताया गया।।


प्रोटोजोआ प्लाज्मोडियम कीटाणु का जाल,

मानव के जीवन का बना है जंजाल।

एनाफिलीज मच्छर के माध्यम से फैले,

रोकना है बढ़ता हुआ काल का गाल।।


मई 2007 में इसकी स्थापना बताते,

60 वें विश्व स्वास्थ्य सभा के दौरान दिखाते।

44 मलेरिया ग्रसित देशों ने किए हस्ताक्षर,

जड़ से मिटाने का बीड़ा है उठाते।।


गंभीर चुनौती है हमें समझना होगा,

 पीड़ित व्यक्ति ससमय चिकित्सीय सहायता चाहेंगे।

आंकड़ों में इसके अभी कमी हैं बताते,

जड़ से मिटाने का संकल्प हम सब लेंगे।।


रचयिता
नम्रता श्रीवास्तव,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय बड़ेह स्योढ़ा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।

Comments

Total Pageviews