विश्व पुस्तक दिवस

पुस्तक देती जीवन ज्ञान,

पुस्तक में समाया सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड।

नये-नये विषयों का ज्ञान कराती,

प्रतिदिन हमारा ज्ञान बढ़ाती।।


नये-नये शब्दों की खान है पुस्तक,

देती नयी पहचान हमें पुस्तक।

पढ़कर पुस्तक आगे बढ़ते हैं,

ज्ञान का अपने विस्तार करते हैं।।


पुस्तकें हमारी अच्छी दोस्त हैं,

पढ़ते इनको हम रोज हैं।

अच्छी-अच्छी बातें सिखातीं,

कुछ करने की राह दिखातीं।।


पढ़कर पुस्तक बाँटो ज्ञान,

और पाओ जग में सम्मान।

मिलते ही पहचाना जाए,

यह है पढ़ा-लिखा इंसान।।


रचयिता

सीमा शर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय निवाड़ा,

विकास खण्ड-बागपत, 

जनपद-बागपत।

Comments

Total Pageviews