अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस

अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस हम सब

6 अप्रैल को मनाते हैं

विकास और शांति हेतु बड़े स्तर 

पर यह दिवस मनाते हैं।।


खेल हमारे जीवन में बहुत ही 

महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

खेल हमारे जीवन में प्रेम 

सौहार्द और एकता लाते हैं।।


खेल सामाजिक संबंधों को

और मधुर बनाते हैं

खेल बच्चे के सर्वांगीण विकास में

बड़े ही सहायक होते हैं।।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले 

खेल विश्वबंधुत्व का भाव जगाते हैं

देशों के बीच भेदभाव मिटाकर

आपसी संबंधों में मधुरता लाते हैं।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews