हैप्पी क्रिसमस

आओ हम सब क्रिसमस का त्यौहार मनायें।
प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिवस मनायें।।

ऊँच-नीच के भेदभाव को जड़ से मिटायें।
फूल और माला यीशु को चढ़ायें।।

क्रिसमस ट्री को हम खूब सजायें।
प्रभु ईसा मसीह का स्तुतिगान करायें।।

अनेकों पकवान बनाकर ,
खुद खायें औरों को खिलायें।

आपसी भेद द्वेष मिटाकर
एकता का भाव जगायें।।

दीन-दुखियों के दुःख को दूर भगायें।
मानवता का पाठ सीखें और सिखायें।।

सामाजिक सदभाव की अभिवृद्धि करायें
प्रभु यीशु के आदर्शों को हम अपनायें।।

आओ हम सब क्रिसमस का त्यौहार मनायें।
प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिवस मनायें।।

रचयिता
अनुरंजना सिंह,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोठिलिहाई,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews