सुरों का बादशाह

मोहम्मद रफ़ी
जन्म दिवस विशेष

जन्म-24 दिसम्बर 1924
निधन- 31 जुलाई 1980
पार्श्व गायन-26000 गीत

मुहम्मद रफी, जिन्हें रफी साहब के नाम से भी जाना जाता है।
हिंदी सिनेमा जगत के प्रख्यात गायक थे। जिन्होंने अपनी गायन प्रतिभा के बल पर उच्च कीर्तिमानों को स्थापित किया।

अपनी सुमधुर आवाज के कारण उन्हें शहंशाह-ए-तरन्नुम भी कहा जाता था।

मोहम्मद रफ़ी ने 1940 के दशक से अपनी गायन यात्रा का आरंभ कर 1980 तक  कुल 26,000 गीत गाकर संगीत जगत के दिलों पर राज्य किया।

 हिन्दी गानों के साथ-साथ वे ग़ज़ल, भजन, देशभक्ति गीत, क़व्वाली तथा अन्य भाषाओं में गीत गाने में भी पारंगत थे।

जिन अभिनेताओं पर उनके गाने फिल्माए गए उनमें प्रमुख कलाकार-गुरु दत्त, दिलीप कुमार, देव आनंद, भारत भूषण, जॉनी वॉकर, जॉय मुखर्जी, शम्मी कपूर, राजेन्द्र कुमार, राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र, जीतेन्द्र तथा ऋषि कपूर  किशोर कुमार का नाम शामिल है।

24 दिसंबर 2018 को मोहम्मद रफी जी का 94वां जन्मदिवस है।
उनके सम्मान में भारत सरकार द्वारा एक डाक टिकट भी जारी किया गया है।

संकलन
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews