खेल

कमरे के अन्दर जो खेले जाते
वो सब इंडोर खेल कहलाते।
लूडो, कैरम, कार्ड्स, शतरंज
ये सारे इसके अन्तर्गत हैं आते।
शतरंज का खेल महान
विश्वनाथ आनन्द इसकी शान।

खुले मैदान में खेले जाते
आउटडोर खेल हैं कहलाते।
हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल
मेज़र ध्यानचन्द का कोई न मेल।

क्रिकेट में सबकी जान है बसती
विराट कोहली हैं महान हस्ती।
सचिन तेंदुलकर का छक्का चौका
फुटबॉल देखने का न छोड़ें मौका

कुछ खेलों की न पूछो बात
इंडोर आउटडोर एक ही साथ।
बैटमिंटन खेलो सुबह शाम
पी0वी0 सिंधु का इसमें है नाम।

पढ़ोगे, लिखोगे बनोगे महान
खेलोगे बनोगे देश की जान।

रचयिता 
गीता यादव,
प्रधानाध्यपिका,
प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर,
विकास खण्ड-देवमई,
जनपद-फ़तेहपुर।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews