शुभ दीपावली

श्रीराम अयोध्या वापस आए, दीपों से सजे घर द्वार।

स्वागत में पलकें बिछाए, जन-जन में खुशियाँ अपार।।


राम नाम का सिमरन करो,

प्रभु सहारे जिया करो।

आज मन की मुराद पूरी हुई है,

श्रीराम अयोध्या पधारे हैं।

दीपों से सज्जित करो निज भवनों को,

आए श्रीराम उल्लसित करने को।

ना था कोई सहारा, मंझधार में थी नैय्या,

गूँज रहा जयकारा, आए मेरे खिवैया।

सानिध्य पाने को आतुर हो मन हर्षाया है,

प्रभु के दर्शन को मन आनंदित हो भरमाया है।

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के स्वागत में पलक बिछाए हैं,

सीता, लखन सहित राम प्रभु निज निवास जो आए हैं।

असुरों का वध करने से, ऋषि मुनि हरषाए हैं,

नर-नारी, बालक, सब दीपोत्सव मनाए हैं।।


रचयिता
सीमा अग्रवाल,
सेवानिवृत्त सहायक अध्यापिका,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय हाफ़िज़पुर उबारपुर,
विकास क्षेत्र - हापुड़,
जनपद - हापुड़।

Comments

Total Pageviews