६२१~ अनमोल रत्न सुनील कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय कोठीपुर, वि०ख०-भाग्यनगर, जनपद औरैया, उ०प्र०
🏅अनमोल_रत्न🏅
👉 1- शिक्षक का नाम- सुनील कुमार (प्रभारी प्रधानाध्यापक)
👉2- विद्यालय का नाम- उच्च प्राथमिक विद्यालय कोठीपुर, वि०ख०-भाग्यनगर, जनपद औरैया, उ०प्र०
👉 3- विद्यालय में शिक्षकों की संख्या- 3
👉 4- विद्यालय में नियुक्ति तिथि- 18-08-2011
👉 5 (क) - विद्यालय का भौतिक परिवेश - विद्यालय में 3 कक्षा कक्ष, रनिंग वाटर सहित रसोईघर, 2 बालक, 2 बालिका शौचालय, दिव्यांग शौचालय, सुंदर खेल का मैदान, मल्टीपल हैंड वॉश। हरा-भरा विद्यालय परिवेश।
👉 5 (ख)-विद्यालय में भौतिक संसाधन-
▪️A शासन/विद्यालय स्तर से -
विज्ञान एवं गणित किट, बच्चों के खेल के लिए सभी सामान, पुस्तकालय, माइक व साउंड, 24 घंटे लाइट, वाई-फाई,
▪️B - सामाजिक सहयोग से-
इन्वर्टर, सबमर्सिबल पंप, जल शीतक, आर०ओ० वाटर, पानी की टंकी, स्मार्ट टेलीविजन, बच्चों का फर्नीचर, स्मार्ट क्लास, बच्चों के लिए फर्नीचर
👉6- विद्यालय में नामांकन-
सत्र 2021-22 103
सत्र 2022-23 97
सत्र 2023-24 95
👉7- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत
सत्र 2021-22 75%
सत्र 2022-23 78%
सत्र 2023-24 80%
👉8- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या-
सत्र 2021-22 55
सत्र 2022-23 60
सत्र 2023-24 70
👉9- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की संख्या, वर्ष एवं विवरण:-
प्रतियोगिता का नाम- खेलकूद/कबड्डी
▪️(क) ब्लॉक स्तर -
छात्र/छात्रा संख्या- 09
वर्ष : 2021-22
प्रतिभागी छात्र/छात्राओं के नाम :- प्राची, पूजा, गुड़िया, गुनगुन, आरोही, वैष्णवी, नव्या पल्लवी
2023-24
▪️(ख) जनपद स्तर- छात्र/छात्रा संख्या- 8
वर्ष : 2022-23
प्रतिभागी छात्र/छात्राओं के नाम :- कृष्णा, मोहित पवन, किशन, प्रिंस, निहाल, महाराज, देव
👉10- प्रतियोगी परीक्षा का नाम- NMMSE
वर्ष : 2021
सफल छात्र/छात्राओं की संख्या- 3
सफल छात्र/छात्राओं के नाम- शरद कुमार, अभिषेक ,आलोक कुमार
▪️ जनपद/ब्लाॅक स्तरीय शैक्षिक प्रतियोगिताएं -
निपुण भारत मेला, ब्लॉक किशोरी उत्सव, ओलंपिक खेल प्रतियोगिता, जिला स्तर पर राष्ट्रीय बालिका उत्सव
वर्ष - 2022-
विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में सफल छात्र: कृष्णा, मोहित
👉11- स्वयं के प्रेरक प्रयास :-
▪️1- पलायन वाला विद्यालय जिसमें बच्चे माता-पिता के साथ पंजाब और गुजरात कार्य करने के लिए पलायन कर जाते हैं वहां पर व्यक्तिगत संपर्क करते हुए बालकों को पलायन से रोकते हुए विद्यालय में नियमित करवाया।
▪️2- वर्ष 2011 में 33 छात्र संख्या वर्ष 2021 में 102 तक हो गयी
▪️3- लगातार 3 वर्षों से विज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता/मॉडल में विद्यालय स्थान प्राप्त करता है।
▪️4- वर्ष 2021 में विद्यालय को जनपद स्तर पर प्रथम स्वच्छ विद्यालय व ड्रिंकिंग वाटर फैसिलिटी का प्रमाण पत्र जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।
▪️5- दो बार ब्लॉक स्तर और दो बार जनपद स्तर पर बेस्ट टीचर अवार्ड
▪️6- वर्ष 2022 में विद्यालय को ICT क्लास के लिए जनपद स्तर पर प्रमाण पत्र।
▪️7- दक्षता आधारित आकलन में अचीवमेंट सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ।
■ 8- सामुदायिक सहयोग से विद्यालय में लगभग 100000 रुपये तक के कार्य हुए है- जल शीतक, आरओ वाटर, सममर्सिबल पम्प, छत के पंखे, स्मार्ट टेलीविजन, 20 डेस्क बेंच, व्हाइट बोर्ड, इलेक्ट्रिक वायरिंग आदि।
https://www.facebook.com/share/p/a8ghyEUTdCZ2zP8B/?mibextid=Nif5oz
👉12- आपकी नजर में मिशन शिक्षण संवाद की शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण में उपयोगिता :-
मिशन शिक्षण संवाद के अंतर्गत अनवरत रूप से शिक्षा के विस्तार, उत्थान के लिए वृहद रूप से प्रयास किया जा रहे हैं तथा समय-समय पर शिक्षकों का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि वह समाज में अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकें। नवोदय, विद्याज्ञान, NMMSE के लिए छात्रों को आसानी से अध्ययन और अभ्यास सामग्री प्राप्त हुई है। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों द्वारा यह सुविधा बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों तक पहुंचाई जा रही है।
👉13- अनमोल रत्न के रूप में शिक्षक समाज को आपका संदेश-
मिशन शिक्षण संवाद से जुड़ना एक शिक्षक के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर हम अपनी बात, जानकारी तथा ज्ञान अधिक से अधिक लोगों को पहुंचा सकते हैं तथा वहां से नई-नई जानकारी प्राप्त करके, उसका प्रयोग अपने शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं क्योंकि शिक्षक उस सड़क के समान होता है जो स्वयं तो उसी जगह पर रहती है लेकिन अन्य सभी को अपने मंजिल तक पहुंचा देती है।
साभार 🙏-
सुनील कुमार
प्रभारी प्रधानाध्यापक
उच्च प्राथमिक विद्यालय कोठीपुर
विख-भाग्यनगर, जनपद औरैया, उत्तर प्रदेश।
संकलन :-
ज्ञान प्रकाश
टीम मिशन शिक्षण संवाद औरैया, उ०प्र०
बहुत बहुत बधाई 💐
ReplyDelete