गिफ्ट मिलते हैं ढेर सारे

पेड़ क्रिसमस का हो या हो तुलसी,

इनसे गिफ्ट मिलते ढेर सारे


फल, फूल, पत्ता, बीज और तना 

आते काम अनगिनत फायदे वाले।

इनसे गिफ्ट मिलते ढेर सारे।।


 छाँव में, इसकी तन्हाई लगे फलसिद्धि सी,

 प्यार से सँवारती सुरभि मन: स्थिति।


पत्तों की खूबसूरत बंदिश और ताल में, 

सुरभि संगीत जो बनाए मतवाले।

 इनसे तो मिलते गिफ्ट ढेर सारे।


 मरते को यह दे जीवन,

 औषधीय गुण पाए।

 इनकी तो परिक्रमा से भी,

 छूटे कष्ट सारे।

इनसे गिफ्ट मिलते हैं ढेर सारे।


तूफान से लड़ते हुए झूमे यह सारे, 

मानव मस्ती है संघर्ष संग हमारे।

इनसे गिफ्ट मिलते हैं ढेर सारे।


अभी ठहर खड़े रहना जरूरी है 

तो झुकना वायुवेग संग लचीला हो। 

सिखलाते जीवन के ये पाठ सारे।

 इनसे गिफ्ट मिलते हैं ढेर सारे।


पेड़ चाहें क्रिसमस का हो या हो तुलसी, 

इनसे गिफ्ट मिलते ढेर सारे।


रचयिता

रेनू अग्रवाल (ब्रज रेणु),

सहायक अध्यापक,

उच्च प्राथमिक विद्यालय कुलेसरा,

विकास खण्ड-बिसरख,

जनपद-गौतमबुद्धनगर।

Comments

Total Pageviews