किसान दिवस

किसान होता है अन्नदाता,

सुख-समृद्धि हरियाली लाता।

चीर के सीना धरती का,

लहलहाते फसल है उगाता।।


भारत में, 23 दिसम्बर को, 

किसान दिवस मनाया जाता है।

 विकास में किसानों के योगदान का,

 जश्न, उत्सव मनाया जाता है।।


 इस दिन किसानों के मसीहा,

चौधरी चरण सिंह का है जन्मदिन।

ग्रामीण और कृषि विकास को,

प्रयत्नशील रहते थे वो रात-दिन।।


ऋण मोचन विधेयक बनाये, 

1960 में भूमि अधिनियम लाये।

दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे,

भूमि सुधार कार्य में बहुत तेजी थे लाये।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews