सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस

1 दिसम्बर 1965  को सीमा सुरक्षा बल का

के एफ रूस्तम जी द्वारा किया गया था गठन

भारतीय सीमाओं को अभेद्य बनाए रखने वाले

निष्ठावान, वीर सपूतों  को  कोटि-कोटि नमन।


इस बल का  मुख्यालय दिल्ली में  है और यह

बी एस एफ  गृह मंत्रालय  के अधीन  होता है 

अनेकों विषम परिस्थितियों में अमन और चैन

बनाने से हर भरतीय  इनका आभारी होता है।


दुनिया का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल है यह

भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर निगरानी रखता हैं

अपनी भारत भूमि सीमा की रक्षा, अपने शौर्य और

पराक्रम से अंतर्राष्ट्रीय अपराध को  सदैव रोकता है।


इन साहसी प्रहरियों से दुश्मन थर थर काँपता,

राष्ट्र की सीमाओं के ये समर्पित जांबाज़ पहरेदार

प्राकृतिक आपदाओं के समय में भी जागरूकता,

सहायता और शान्ति रहती है इनसे ही बरकरार।


रचयिता

पूनम नैन, 

सहायक अध्यापिका,

उच्च प्राथमिक विद्यालय मुकंदपुर,

विकास खण्ड-छपरौली, 

जनपद-बागपत।

Comments

Total Pageviews