राष्ट्रीय गणित दिवस

जीवन है गणित का फार्मूला,

जोड़-घटाव में, झूले झूला।

कभी जीरो, कभी असंख्य है 

सम-विषम का खेल अलबेला।।


हमारे रोजमर्रा के जीवन में है गणित,

24 घण्टे, मिनट, सेकंड में है गणित ।

दूध, सब्जी, चावल, दाल के अनुपात में,

अनेक उदाहरण दर्शाता है गणित।।


22 दिसम्बर को, भारत में 

राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है।

गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का,

इस दिन जन्मदिन मनाया जाता है।।


22 दिसम्बर, सन् 1887 को

रामानुजन का तमिलनाडु में जन्म हुआ।

बचपन उनका गरीबी में था  गुजरा,

12 साल में, 'ट्रिगनोमेट्री' प्राप्त हुआ।।


22 दिसम्बर 2012 को दिवस की,

125 वीं जयंती पर घोषणा हुई।

मानव विकास में गणित के महत्व को,

समाज में जागरूकता फैलाई गई।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews