राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस

बल्ब, पंखा, हीटर जैसे उपकरण

दैनिक जीवन में हम अपनाते हैं।

विद्युत ऊर्जा को अपना कर,

अपने काम में सब तेजी लाते हैं।।


पेट्रोल, डीजल, शुद्ध पानी है सीमित,

अत्यधिक दोहन कर हाहाकार मचाते हैं।

दिन में भी रोड लाइट हैं,  खूब जलती,

बेवजह गाड़ियाँ, सड़कों पर दौड़ लगाते हैं।।


एसी, फ्रिज, कम्प्यूटर उपकरणों से,

बिजली की खपत, अधिक है बढ़ती।

घर, ऑफिस, होटल, सड़कों पर,

रंग-बिरंगी लाइट बहुत हैं जलती।।


जल, वायु, सूरत से हम सभी,

उर्जा पाते और संरक्षण करते हैं।

नियत ऊर्जा की खपत कम करके,

ऊर्जा संरक्षण की ओर कदम बढ़ाते हैं।।


पेट्रोल, कोयला, प्राकृतिक गैस,

दैनिक उपयोग में इसे बचाओ।

ऊर्जा संरक्षण की पहल कर,  

देश को तुम विकसित बनाओ।। 


भारत में प्रतिवर्ष, 14 दिसम्बर को,

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाते हैं।

सीमित प्राकृतिक ऊर्जा बचत को,

समाज में जन-जागरूकता लाते हैं।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews