सशस्त्र सेना झण्डा दिवस

सेना करती देश की रक्षा,

 जल, थल, वायु में प्रभारी बनती।

सशस्त्र सेना का झंडा लहराये, 

देश कल्याण में नव कीर्ति बनाती।।


सशस्त्र बल कर्मियों के कल्याण हेतु,

धन संग्रह को समर्पित माना जाता है।

7 दिसम्बर, सन् 1949 से प्रतिवर्ष 

सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है।।


झंडा दिवस पर हुए धन संग्रह को,

युद्ध में जनहानि, सहयोग में लगाया जाता है।

तीन रंग, लाल गहरा, नीला हल्का नीला में

तीनों सेनाओं को प्रदर्शित किया जाता है।।


देश के खातिर जान न्योछावर करते जवान,

सबसे ऊँचा होता मातृभूमि का सम्मान।

आओ हम सब मिलकर उत्सव मनायें,

झंडा दिवस पर नमन कर शीश झुकायें।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews